अमेरिका में गोलीबारी:कैलिफोर्निया के सेन जोस शहर में फायरिंग; 8 लोगों की मौत, भागते वक्त हमलावर भी ढेर : वॉशिंगटन - AKB NEWS

अमेरिका में गोलीबारी:कैलिफोर्निया के सेन जोस शहर में फायरिंग; 8 लोगों की मौत, भागते वक्त हमलावर भी ढेर : वॉशिंगटन


 अमेरिका में कैलिफोर्निया राज्य के सेन जोस शहर में बुधवार को एक व्यक्ति ने अंधाधुंध फायरिंग की। पुलिस के मुताबिक, घटना में 8 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा कई लोग घायल बताए गए हैं। हमलावर मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे मार गिराया गया। सिटी मेयर सैम लिकार्डो ने इस घटना को शहर के इतिहास पर काला धब्बा करार दिया है।

मारे गए लोगों में ज्यादातर कर्मचारी
सांता क्लारा शेरिफ के ऑफिस ने एक बयान में कहा- मारे गए ज्यादातर लोग ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी के कर्मचारी हैं। ये सुबह के वक्त ड्यूटी खत्म करके घर जाने की तैयारी कर रहे थे। उनकी जगह दूसरा स्टाफ आ चुका था। पुलिस को शक है कि इस बिल्डिंग के अंदर कुछ विस्फोटक भी हो सकती हैं। इसलिए बम डिस्पोजल टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। स्निफर डॉग्स की भी मदद ली जा रही है।

अब तक क्या पता लगा
CNN की एक रिपोर्ट के मुताबिक, घटना अमेरिकी समय के अनुसार सुबह करीब 6.15 बजे हुई। यहां रेल यार्ड में कुछ लोग काम कर रहे थे। अचानक एक व्यक्ति ने फायरिंग शुरू कर दी। लोग जान बचाने के लिए भागे। लेकिन, कुछ फायरिंग की चपेट में आ गए। पुलिस और मेयर ने भी यही घटनाक्रम बताया है। घटना के बाद यहां लोकल ट्रेन सर्विस सस्पेंड कर दी गई। मेयर ने भी इसकी पुष्टि की है।

पुलिस ने अब तक हमलावर की पहचान सार्वजनिक नहीं की है। ये भी साफ नहीं हो सका है कि फायरिंग क्यों की गई। पुलिस ने कहा है कि जांच के बाद विस्तार से जानकारी दी जाएगी।

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads