बड़े दिल वाला:विजय देवरकोंडा ने अस्पताल में भर्ती फैन की आखिरी ख्वाहिश की पूरी, नम आंखों के साथ कहा- 'तुम्हारे लिए दुआ कर रहा हूं - AKB NEWS

बड़े दिल वाला:विजय देवरकोंडा ने अस्पताल में भर्ती फैन की आखिरी ख्वाहिश की पूरी, नम आंखों के साथ कहा- 'तुम्हारे लिए दुआ कर रहा हूं


 जल्द ही फिल्म लीगर से बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री करने वाले विजय देवरकोंडा ने हाल ही में अपने एक फैन की आखिरी ख्वाहिश पूरी की है। उनका फैन हेमंत कोरोना पॉजिटिव था और अस्पताल में भर्ती था जब उसने विजय से बात करने की इच्छा जताई थी। जब विजय को इस बारे में जानकारी मिली तो उन्होंने अपनी टीम भेजकर हेमंत से वीडियो कॉलिंग के जरिए बातचीत की। अपने फैन से बात करते हुए एक्टर अपने आंसू नहीं रोक सके। इस बेहद खास फैन मूमेंट को एक्टर ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

विजय ने अपने फैन के साथ वीडियो कॉलिंग करते हुए एक स्क्रीनशॉट अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है। इसके साथ एक्टर ने लिखा, 'मैं तुम्हें बहुत याद कर रहा हूं हेमंत.. मुझे बहुत खुशी है कि अपनी बात हुई और मुझे तुम्हारी मीठी सी मुस्कान देखने का मौका मिला। तुम्हारा प्यार महसूस हुआ और तुम्हें थोड़ा प्यार दिया। आखों में आंसुओं के साथ मैं तुम्हारे लिए दुआ कर रहा हूं। सबका शुक्रिया जिसने मुझे इस छोटे स्वीट से लड़के से कनेक्ट करने में मेरी मदद की। तुम्हारी बहुत याद आएगी हेमंत। मैं चाहता हूं कि तुम और तुम्हारी ये याद हमेशा मेरी टाइमलाइन पर रहे'।

ये थे विजय के लिए हेमंत के आखिरी शब्द

इस वीडियो कॉलिंग के बाद हेमंत ने विजय से उनकी राउडी ब्रांड की एक टी-शर्ट की गुजारिश की थी। साथ ही हेमंत ने कहा, 'अन्ना, आपसे बात करने के बाद बहुत आराम मिला है। बहुत अच्छा होता अगर मुझे कोविड ना होता'।

विजय देवरकोंडा जल्द ही पुरी जगन्नाथ के निर्देशन में बन रही फिल्म 'लीगर' से बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ अनन्या पांडे भी लीड रोल में नजर आने वाली हैं जिसे 9 सितंबर 2021 में रिलीज करने के लिए शेड्यूल किया गया है। फिल्म को धर्मा प्रोडक्शन द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है।

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads