बुद्ध पूर्णिमा पर PM का संबोधन:प्रधानमंत्री मोदी ने वेसाक ग्लोबल सेलिब्रेशन में की नोट स्पीच दी, दुनियाभर के बौद्ध संघों के प्रमुख वर्चुअली जुड़े : नई दिल्ली - AKB NEWS

बुद्ध पूर्णिमा पर PM का संबोधन:प्रधानमंत्री मोदी ने वेसाक ग्लोबल सेलिब्रेशन में की नोट स्पीच दी, दुनियाभर के बौद्ध संघों के प्रमुख वर्चुअली जुड़े : नई दिल्ली


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर वेसाक ग्लोबल सेलिब्रेशन को संबोधित किया। यह आयोजन संस्कृति मंत्रालय अंतरराष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ (IBC) के सहयोग से करवा रहा है। इस वर्चुअली कार्यक्रम में दुनिया भर के बौद्ध संघों के प्रमुख शामिल हुए। श्रीलंका और नेपाल के प्रधानमंत्री के अलावा दुनियाभर के 50 से ज्यादा बौद्ध धर्मगुरु भी समारोह से जुड़े।

बुद्ध पूर्णिमा बौद्ध धर्म मानने वाले लोगों के लिए सबसे बड़ा पर्व है। इस धर्म को मानने वाले ज्यादातर लोग चीन, जापान, कोरिया, थाईलैंड, कंबोडिया, श्रीलंका, नेपाल, भूटान और भारत में रहते हैं। वे इस दिन बोधि वृक्ष की पूजा करते हैं। श्रीलंका में इस दिन को वेसाक के नाम से मनाया जाता है।

बौद्ध धर्म के साथ हिंदुओं के लिए भी पवित्र है वैशाख पूर्णिमा

बुद्ध पूर्णिमा को वैशाख पूर्णिमा भी कहा जाता है। इस दिन गौतम बुद्ध की जयंती और निर्वाण दिवस है। माना जाता है कि इसी दिन भगवान बुद्ध को बुद्धत्व की प्राप्ति हुई थी। बौद्ध धर्म के अनुयायी इस दिन को उनके जन्मोत्सव के रूप में मनाते हैं। 

सनातन धर्म के अनुसार बुद्ध, भगवान विष्णु के 9वें अवतार हैं, इसलिए हिन्दुओं के लिए भी यह दिन पवित्र माना जाता है। 

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads