14 जून से झारखंड में दस्तक दे सकता है मानसून:आज रांची समेत राज्य के कुछ जिलों में 40KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा, दोपहर बाद हल्की बारिश के भी आसार: रांची - AKB NEWS

14 जून से झारखंड में दस्तक दे सकता है मानसून:आज रांची समेत राज्य के कुछ जिलों में 40KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा, दोपहर बाद हल्की बारिश के भी आसार: रांची


झारखंड में मानसून 13-14 जून तक दस्तक दे सकता है। मानसून के आगमन के लिए बंगाल की खाड़ी में 11 जून तक एक कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आंनद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव के क्षेत्र के कारण राज्य में मानसून के आगमन को गति मिलेगी। वर्तमान में मानसून का असर लगभग पूरे दक्षिण भारत पर देखने के लिए मिल रहा है।

अभिषेक आनंद ने बताया कि मंगलावर को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, रांची, बोकारो, धनबाद रामगढ़, हजारीबाग, खूंटी, गुमला आदि इलाके में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। 

साथ ही वज्रपात और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। मौसम की ये स्थिति लगभग 11 जून तक बनी रहेगी। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।

चाईबासा का तापमान राज्य में रहा सबसे कम

मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि मंगलवार को भी राजधानी में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में प्री मानसून की स्थिति कमजोर रही। राज्य में सबसे ज्यादा बारिश जमशेदपुर में 26 मिमी रिकार्ड की गई। वहीं, सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान जमशेदपुर में 39.4 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान चाइबासा में 24.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads