ऐप थैरेपी से वेट लॉस:ब्रेन-ट्रेनिंग ऐप वजन को घटाने में असरदार, यह दिमाग को हेल्दी फूड खाने और जंक फूड से दूरी बनाने के लिए अलर्ट करता है
लोगों में बढ़ता मोटापा घटाने के लिए वैज्ञानिकों ने नया तरीका बताया है। वैज्ञानिकों का कहना है, ब्रेन-ट्रेनिंग ऐप से भी बच्चों और बड़ों में जंक फूड खाने की आदत को कम करके वजन घटाया जा सकता है। यह दावा करने वाली एक्सेटर और हेलसिंकी यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों का कहना है हमनें 'द फूड ट्रेनर' ऐप का इस्तेमाल मोटापा घटाने के लिए किया, यह प्रयोग सफल रहा है।
कैसे मोटापा घटाने में मदद करता है ऐप
शोधकर्ताओं का कहना है, 'द फूड ट्रेनर' ऐप एक तरह की ब्रेन-ट्रेनिंग एप्लिकेशन है। इसे एक वीडियो गेम की तरह बनाया गया है। जब आप इस ऐप को खोलते हैं तो खाने-पीने की कई चीजें दिखाई देती हैं। इसमें आपको हेल्दी चीजें खाने के लिए स्क्रीन पर टैप करना होगा और जंक फूड को नजरअंदाज करना होगा।
यह ऐप आपके दिमाग को इस तरह ट्रेनिंग देता है कि ब्रेन हेल्दी फूड खाने और जंक फूड से दूरी बनाने के लिए अलर्ट हो जाता है। रिसर्च रिपोर्ट कहती है, ऐसा करने से जंक फूड खाने की इच्छा कम हो जाती है।
रोजाना एक घंटे खेलें यह गेम
इस रिसर्च में 1,234 लोग शामिल किए गए। इन्हें रोजाना 10 बार 4 मिनट तक यह गेम खेलने को कहा गया। इनका कहना था कि ऐप का इस्तेमाल करने के बाद वजन में कमी आई।
शोधकर्ताओं के मुताबिक, इस गेम को एक महीने तक रोजाना एक घंटे खेलने से भी आपका वजन कम हो सकता है। बच्चों के अलावा बड़े भी इसका इस्तेमाल वजन घटाने के लिए कर सकते हैं।
दुनियाभर में मोटापा बढ़ने की दर 3 गुना हुई
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) कहता है, पिछले 45 सालों में मोटापा बढ़ने की दर 3 गुना हो गई है। 2025 तक 27 लाख युवा ओवरवेट हो जाएंगे। दुनियाभर में हर साल 28 लाख मौतें सिर्फ मोटापे के कारण हो रही हैं।


Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें