झारखंड | JHARKHAND
BREAKING NEWS
Environment
TOP BUZZ NEWS
TOP STORIES
रांची सहित पूरे झारखंड में रविवार को मॉनसून पहुंच गया। राज्य के कई हिस्सों में बारिश हुई। रांची में भी दिन में करीब आधे घंटे तक अच्छी बारिश हुई। तापमान 2 डिग्री कम दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि चूंकि, पूरे राज्य में मॉनसून छा चुका है, इसलिए सोमवार से गुरुवार तक पूरे राज्य में अच्छी बारिश की संभावना है।
राजधानी समेत पूरे झारखंड में पहुंचा माॅनसून:आज से 17 तक पूरे राज्य में बारिश, रांची के तापमान में 2 डिग्री गिरावट : रांची
रांची सहित पूरे झारखंड में रविवार को मॉनसून पहुंच गया। राज्य के कई हिस्सों में बारिश हुई। रांची में भी दिन में करीब आधे घंटे तक अच्छी बारिश हुई। तापमान 2 डिग्री कम दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि चूंकि, पूरे राज्य में मॉनसून छा चुका है, इसलिए सोमवार से गुरुवार तक पूरे राज्य में अच्छी बारिश की संभावना है।
इधर, कई जिलों में भी पारा गिरा है। चाईबासा में अधिकतम तापमान 33.4 व न्यूनतम 22.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं रांची का अधिकतम तापमान 29.2 और न्यूनतम 22.6 डिग्री, जमशेदपुर में अधिकतम 31.5, न्यूनतम 26 डिग्री, डालटनगंज में अधिकतम 30.8 व न्यूनतम 25.5 डिग्री रहा।
Previous article
Next article


Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें