फर्स्ट एंड सेकेंड वेव कंपेयर:कोरोना की पहली और दूसरी लहर, दोनों में मरने वाले सर्वाधिक 2391 लोग 60+ उम्र वाले ही थे : रांची - AKB NEWS

फर्स्ट एंड सेकेंड वेव कंपेयर:कोरोना की पहली और दूसरी लहर, दोनों में मरने वाले सर्वाधिक 2391 लोग 60+ उम्र वाले ही थे : रांची


 कोरोना की पहली लहर के अनुपात में दूसरी लहर ज्यादा प्रभावशाली रही। मौत भी अधिक हुई और संक्रमण दर भी तेज रही। सूबे में दूसरी लहर सबसे ज्यादा 15 से 29 आयु वर्ग वालों के लिए भारी पड़ी। पहली लहर में जहां 32,934 लोग संक्रमण की चपेट में आए थे, वहीं दूसरी लहर में इससे 77.8% अधिक यानी 58553 लोग संक्रमित हुए। वहीं मौत सर्वाधिक 60+ आयु वर्ग वालों की हुई। पहली लहर में जहां 548 की जान गई थी, दूसरी लहर में संख्या बढ़कर 1843 हो गई।

हालांकि, यदि पहली और दूसरी लहर की तुलना की जाए, तो सबसे अधिक मौत 30 से 44 आयु वर्ग की हुई है। पहली लहर में इस उम्र के 94 लोगों की मौत हुई थी, वहीं इस बार इससे 4.64 गुना अधिक 436 मौत हुई है। जबकि 60+ वाले पहली लहर की तुलना में 3.37 गुना अधिक 1843 मौतें हुई हैं।

 मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल 2020 से अबतक झारखंड में 3,41,576 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं। इनमें पहली लहर में 1,18,629 लोग और दूसरी लहर में 2,11,417 लोग संक्रमित हुए हैं।

बच्चे अभी भी सुरक्षित... दोनों लहर में सिर्फ 5 बच्चों की हुई मौत

45-49 आयु वर्ग वाले लोगों की पहली लहर में 34.08%, तो इस लहर में 31.54% की मौत हुई। जबकि 15-29 आयु वर्ग वाले की मौत की संख्या भी 3.2% से घटकर 2.17% रह गई। झारखंड में कोरोना की पहली और दूसरी लहर में बच्चे अभी भी सुरक्षित हैं। दोनों लहर में अभी राज्य भर के 5% से कम बच्चे संक्रमित हुए हैं। 

आंकड़ों के अनुसार, 0-14 आयु वर्ग के 5743 बच्चे पहली और 10350 बच्चे दूसरी लहर में संक्रमित हुए थे। वहीं इतने संक्रमित में मात्र पांच बच्चों की मौत हुई। यह कुल संक्रमित के 0.03% के करीब है।

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads