कोरोना देश में:24 घंटे में 1.20 लाख केस, 1.97 लाख ठीक हुए और 3,370 मौतें; बीते दिन 66% संक्रमित सिर्फ 5 राज्यों में मिले: नई दिल्ली
देश में बीते शुक्रवार को 1 लाख 20 हजार 332 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए, 1 लाख 97 हजार 371 ठीक हो गए और 3,370 संक्रमितों की मौत हो गई। इस तरह एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 80,490 की कमी आई। नए केस में हो रही कमी राहत देने वाली है। गुरुवार को नए मरीजों की संख्या 59 दिन में सबसे कम रही। इससे पहले 6 अप्रैल को 1.15 लाख कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थीं। बीते पांच दिन से नए केस 1.50 लाख से कम आ रहे हैं।
देश में शुक्रवार को नए संक्रमितों में से 66% मामले सिर्फ 5 राज्यों में मिले। इनमें तमिलनाडु (22,651), केरल (16,229), कर्नाटक (16,068), महाराष्ट्र (14152) और आंध्र प्रदेश (10,413) शामिल हैं। इनके अलावा सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में नए केस 10 हजार के नीचे पहुंच गए हैं।
देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में
- * बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 1.20 लाख
- * बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 1.97 लाख
- * बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 3,370
- * अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.86 करोड़
- * अब तक ठीक हुए: 2.67 करोड़
- * अब तक कुल मौतें: 3.44 लाख
- * अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 15.51 लाख
15 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 15 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।17 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन
देश के 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यानी यहां पाबंदियां तो हैं, लेकिन छूट भी है। इनमें राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।अपडेट्स
- एक स्टडी में बताया गया है कि फाइजर का टीका ओरिजनल वैरिएंट के मुकाबले भारतीय डेल्टा वैरिएंट के खिलाफ 5 गुना कम एंटीबॉडीज पैदा करेगा। लैंसेट जर्नल में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक, बढ़ती उम्र के साथ-साथ इन एंटीबॉडीज की वायरस को पहचानने और उनसे लड़ने की क्षमता भी घटती जाएगी।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में कोरोना और वैक्सीन की स्थिति को लेकर हाईलेवल मीटिंग की। उन्होंने अधिकारियों को वैक्सीन की बर्बादी रोकने के सख्त आदेश दिए। पीएम मोदी ने कहा कि हर एक वैक्सीन मायने रखती है। जितनी बर्बादी होगी, उसका मतलब होगा कि उतने लोगों ने अपना डोज गंवा दिया।
प्रमुख राज्यों के हाल
1. महाराष्ट्र
यहां शुक्रवार को 14,152 लोग संक्रमित पाए गए। 20,852 लोग ठीक हुए और 1377 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 58.05 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 55.07 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 98,771 लोगों की मौत हो गई। 1.96 लाख मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।2. छत्तीसगढ़
राज्य में शुक्रवार को 1,460 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 3,838 लोग ठीक हुए और 23 की मौत हो गई। अब तक 9.78 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.38 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,162 लोगों की मौत हो चुकी है। 26,977 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।3. गुजरात
राज्य में शुक्रवार को 1,120 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 3,398 लोग ठीक हुए और 16 की मौत हो गई। अब तक 8.14 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.82 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,906 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 24,004 लोगों का इलाज चल रहा है।4. उत्तर प्रदेश
यहां शुक्रवार को 1,112 लोग संक्रमित पाए गए। 3,646 लोग ठीक हुए और 136 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 16.96 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.52 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 21,031 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 22,876 मरीजों का इलाज चल रहा है।5. राजस्थान
यहां शुक्रवार को 1,006 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 4,370 लोग ठीक हुए और 40 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 9.44 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.11 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,599 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 24,004 मरीजों का इलाज चल रहा है।6. मध्यप्रदेश
राज्य में शुक्रवार को 798 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 2,045 लोग ठीक हुए और 50 की मौत हो गई। अब तक 7.83 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.62 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,257 लोगों की मौत हो चुकी है। 12,889 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।7. दिल्ली
दिल्ली में शुक्रवार को 523 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 1,161 लोग ठीक हुए और 50 की मौत हो गई। अब तक 14.28 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 13.95 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 24,497 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 8,060 का इलाज चल रहा है।


Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें