पूरे झारखण्ड में कोरोना पॉजिटिव केस : 24 घंटे पहले तक मिले 135 पॉजिटिव मरीज
झारखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार कमी आ रही है. पिछले 24 घंटे में 135 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। 305 मरीजों ने कोरोनो को भी मात दी। वहीं, दो मरीजों की मौत हो गई। मरने वालों में हजारीबाग और जामताड़ा के 1-1 मरीज शामिल हैं। वहीं, राज्य में अब 1639 एक्टिव केस बचे हैं। झारखंड के विभिन्न जिलों में अब तक 3,44,270 संक्रमित मरीजों की पहचान की जा चुकी है. इनमें से 3,37,362 ठीक भी हुए।
शनिवार को कहां मिले मरीज
बोकारो में 6, चतरा में 9, देवघर में 5, धनबाद में 5, पूर्वी सिंहभूम में 28, गढ़वा में 6, गिरिडीह में 7, गुमला में 9, हजारीबाग में 15, जामताड़ा में 4, खूंटी में 1, खूंटी में 6, लातेहार में 6 लोहरदगा में 4, पलामू में 2, रामगढ़ में 1, रांची में 10, साहिबगंज में 4, सरायकेला में 1, सिमडेगा में 7 और पश्चिमी सिंहभूम में 3
रिम्स की डेंटल ओपीडी कल से खुलेगी
इधर, कोरोना की दूसरी लहर खत्म होने के साथ ही अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है. लगभग सभी अस्पतालों में ओपीडी सेवा धीरे-धीरे शुरू हो रही है। पिछले मंगलवार को प्रबंधन ने छह विभागों की ओपीडी खोलने का आदेश जारी किया था. अब डॉक्टरों को सोमवार से डेंटल ओपीडी शुरू करने का निर्देश दिया गया है. प्रबंधन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि फिलहाल कोविड के संक्रमण में कमी को देखते हुए 21 जून से डेंटल ओपीडी खोलने का फैसला किया गया है.


Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें