फिर महंगी हुई होंडा की बाइक:दो महीने में दूसरी बार बढ़ी बाइक की कीमत, लेकिन 3,500 रुपए का कैशबैक मिलता रहेगा : नई दिल्ली - AKB NEWS

फिर महंगी हुई होंडा की बाइक:दो महीने में दूसरी बार बढ़ी बाइक की कीमत, लेकिन 3,500 रुपए का कैशबैक मिलता रहेगा : नई दिल्ली


 होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया ने होंडा शाइन के दामों को बढ़ा दिया है। यह दुनिया की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक है। यह पिछले दो महीने में दूसरी बार होगा जब इसकी कीमत में बढ़ाई गई है। इस बार इसकी कीमत 1,072 रुपए बढाई गई है। जिससे ड्रम ब्रेक वाली बाइक की कीमत 71,550 (एक्स शोरूम) हो गई है। वही डिस्क ब्रेक वाली गाड़ी की कीमत 76,346 रुपए (एक्स शोरूम) है।

 हालांकि बाइक्स फीचर में कोई बदलाव नहीं किया गया है। कंपनी होंडा शाइन खरीदने पर SBI क्रेडिट कार्ड पर 3,500 रुपए का कैशबैक मिलता है।

5 स्पीड गियर मिलेंगे

होंडा शाइन में PGM-FI टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जिसके चलते ये ज्यादा माइलेज देती है। इसमें 5 स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। बाइक में 125cc का इंजन दिया है। होंडा शाइन में स्विच, डीसी हेडलैम्प, 5 स्टेप एडजस्टेबल रियर सस्पेंशन, कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं।

 बाइक में नए अलॉय व्हील मिलते हैं। इसमें 4 कलर्स ऑप्शन मिलते हैं। जिसमें ग्रे, ब्लैक, रेड और ब्लू शामिल हैं। बाइक पर कंपनी 6 साल की वारंटी देती है। जिसमें 3 साल की स्टैंडर्ड वारंटी और 3 साल की एक्सटेंडेड वारंटी शामिल होती है।

कंपनी फ्री सर्विसिंग की डेट बढ़ाई

लॉकडाउन की वजह से कंपनी भारतीय कस्टमर के लिए सर्विसिंग डेट बढ़ा दी है। जिनकी सर्विस 1 April से 31 मई के बीच खत्म हो रही है। उसे 31 जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया है।

होंडा की बाइक और उनकी कीमत

क्र.होंडा बाइक्स

एक्स शोरूम कीमत(रुपए में)

1.एक्टिवा 5G54,632
2.डियो63,273
3.CB शाइन SP64,098
4.CD 110 ड्रीम64,421
5.लीवो69,971
6.CB शाइन71,550
7.SP 12577,145
8.CB यूनीकॉर्न 16097,356
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads