हज:झारखंड से 416 लोगों को जाना है हज पर, कई ने ली को-वैक्सीन; जिसकी मान्यता सउदी अरब में नहीं : रांची - AKB NEWS

हज:झारखंड से 416 लोगों को जाना है हज पर, कई ने ली को-वैक्सीन; जिसकी मान्यता सउदी अरब में नहीं : रांची


 पाक सफर हज के लिए इस माह से यात्रियों का जत्था सउदी अरब के लिए रवाना होगा। झारखंड के 1030 आवेदनकर्ताओं में से 416 लोग ही गाइडलाइन के आधार पर जा सकेंगे। वहीं, इनमें भी कई लोगों ने को-वैक्सीन की डोज ली है। जबकि, सउदी सरकार ने इसे मान्यता नहीं दी। कोविशिल्ड डोज वाले ही हज पर जा सकेंगे।

ऐसे में हज-2021 की तैयारियों को लेकर हेमंत सरकार में गठित झारखंड राज्य हज समिति की पहली बैठक शनिवार को कडरू स्थित हज हाउस में हुई। निर्णय हुआ कि हज समिति को स्टेट्स देने की मांग सीएम से की जाएगी। हज हाउस में बच्चों को आईएएस-आईपीएस कंपीटिशन के लिए तैयारी कराई जाएगी। व्यवस्था निशुल्क होगी।

हज समिति के अध्यक्ष ने कहा- अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री से करेंगे मान्यता दिलाने की मांग

समिति के अध्यक्ष सह विधायक डॉ. इरफान अंसारी ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि हमारे कई आवेदनकर्ताओं ने को-वैक्सीन लिया है। इसको लेकर भारत सरकार अल्पसंख्यक मंत्रालय के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी से को-वैक्सीन को अप्रूवल दिलाने की मांग करेंगे।

 बैठक में मुफ्ती अनवर कासमी, मुफ्ती मौलाना फैजुल्लाह मिस्बाही, शेख बदरुद्दीन, मोहम्मद इकबाल आलम, मोहम्मद मुनीर आलम, मुख्तार सैफी आदि उपस्थित थे। इसको लेकर 10 जून को समिति की फिर से बैठक होगी।

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads