बिना शोर वाली इलेक्ट्रिक बोट:आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस दुनिया की पहली इलेक्ट्रिक बोट जो पानी से कुछ ऊंचाई पर चलती है और अपने आप को खुद कंट्रोल करती है - AKB NEWS

बिना शोर वाली इलेक्ट्रिक बोट:आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस दुनिया की पहली इलेक्ट्रिक बोट जो पानी से कुछ ऊंचाई पर चलती है और अपने आप को खुद कंट्रोल करती है


 आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस दुनिया की पहली इलेक्ट्रिक बोट को हाल ही में वेनिस बोट शो में पेश किया गया। यह अपने आप खुद को कंट्रोल करती है। इसे कैंडेला सी-7 नाम दिया गया है। यह एक बार में 93 किलोमीटर तक सफर तय कर सकती है। दूसरी इलेक्ट्रिक बोट के मुकाबले यह 3 गुना अधिक लम्बी दूरी तय कर सकती है। खासबात है कि यह पानी से कुछ ऊंचाई पर चलती है।

बिना आवाज वाली इलेक्ट्रिक बोट
सी-7 को तैयार करने वाली स्वीडन की कंपनी कैंडेला का कहना है, यह इलेक्ट्रिक बोटिंग का शानदार अनुभव कराती है क्योंकि यह आवाज नहीं करती और न ही इसमें झटके लगते हैं। ऐसा कम्प्यूटर से कंट्रोल होने वाले फॉयल सिस्टम के कारण हो पाता है।

खराब मौसम में भी इसे हैंडल करना आसान
कंपनी का कहना है, इसे तैयार करने में फाइटर जेट तकनीक और एयरप्लेन की डिजाइन से प्रेरणा ली गई है। इस बोट का वजन कम से कम रखने की कोशिश की गई है। कम्प्यूटर से ऑपरेट होने के कारण खराब मौसम होने पर भी इसकी स्टीयरिंग को हैँडल करना भी आसान है।

टचस्क्रीन से कर सकते हैं कंट्रोल
बोट को कंट्रोल करने के लिए टचस्क्रीन इंटरफेस दिया गया है। इसके अलावा वायरलेस तकनीक और रिमोट की सुविधा भी दी गई है, जिससे इसकी परफॉर्मेंस को बढ़ाया जा सकता है।

एक साथ 5 लोग बैठ सकते हैं
बोट में 5 लोग बैठ सकते हैं। इसकी लम्बाई 25 फीट और चौड़ाई 7.9 फीट है। 40 kWh Lithium ion की बैटरी लगाई गई है। कम्पनी के मुताबिक, इसकी कीमत 1.98 करोड़ रुपए है।

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads