गूगल फॉर्म से घर बैठे करें रिसर्च और सर्वे:इसकी मदद से डाटा कलेक्ट करना, क्विज कराना आसान हो जाता है , जानिए पूरी प्रोसेस : नई दिल्ली - AKB NEWS

गूगल फॉर्म से घर बैठे करें रिसर्च और सर्वे:इसकी मदद से डाटा कलेक्ट करना, क्विज कराना आसान हो जाता है , जानिए पूरी प्रोसेस : नई दिल्ली


 लॉकडाउन की वजह से सर्वे करने का तरीका बदल रहा है। जो पहले हर घर में जाकर लोगों से फॉर्म फिल कराया जाता था। वह अब गूगल फॉर्म की मदद से ऑनलाइन हो गया है। अब मोबाइल और कंप्यूटर की मदद से यह आसान हो गया है। यह पूरी तरह से फ्री सर्विस है। इससे पैसे के साथ समय की बचत भी होती है। तो जानते हैं गूगल फॉर्म की मदद से क्विज और सर्वे कैसे कर सकते हैं?

गूगल फॉर्म कैसे बनाए

  • * सबसे पहले .ब्राउजर पर https://docs.google.com/document/u/0/?tgif=d सर्च करें।
  • * साइट खुल जाने के बाद, नया फॉर्म बनाने के लिए + आइकन पर क्लिक करें। create a new form पर क्लिक करें।
  • * ऊपर की ओर क्लिक करके, आप एक टाइटल और डिटेल्स को जोड़ सकते हैं।
  • * नीचे दिए गए बॉक्स में, आप प्रश्न जोड़ सकते हैं। अधिक प्रश्न जोड़ने के लिए राइट साइड में टूलबार से + आइकन को हिट करते रहें।
  • * अन्य सेटिंग्स के लिए फ्लोटिंग टूलबार में जाएं। इसके ऑप्शन में प्रश्न को दूसरे फॉर्म से लाना, सब टाइटल, डिटेल्स , फोटो जोड़ना, वीडियो जोड़ना और अपने फॉर्म में एक अलग सेक्शन है।
  • * किसी भी समय आप सेटिंग से ठीक ऊपर टॉप में प्रीव्यू ऑप्शन से फार्म कैसे दिखता है जान सकते हैं।

गूगल फॉर्म को डिजाइन कैसे करें

  • * थीम को बदलने के लिए प्रिव्य आइकन पर के राइट साइड में Customize Theme icon (कस्टमाइज थीम) वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • * आप पर्सनल इमेज के साथ प्रीलोडेड इमेज का भी उपयोग कर सकते हैं।
  • * फिर हेडर के थीम इमेज वाले ऑप्शन को चुन सकते हैं।
  • * अलग अलग तरह के फॉन्ट स्टाइल वाले ऑप्शन को चुन सकते हैं।

फॉर्म में क्या भर सकते हैं।

  • * अपने सवालों के दूसरे लोग कैसे जवाब दे इसे आप चुन सकते हैं।
  • * इन ऑप्शन में शॉर्ट , एक लाइन, पैराग्राफ में डिटेल में देना चाहते हैं।
  • * सवालों को मल्टीपल चॉइस, चेक बॉक्स या ड्राप डाउन वाले ऑप्शन को जोड़ सकते हैं।
  • * इसमें यूजर्स से फोटो, वीडियो और डॉक्यूमेंट डाउनलोड कर सकते हैं।
  • * यदि सवाल में डेट और टाइम जरूरी हो तो इसे भी शामिल कर सकते हैं।

गूगल फॉर्म से क्विज बनाए

  • * फॉर्म को क्विज में बदलने के लिए सेटिंग्स में जाकर क्विज टैब पर क्लिक करें और इसे क्विज के लिए इनेबल करें।
  • * आप रिस्पॉन्स के रिजल्ट को तुरंत में या फिर बाद में भी बता सकते हैं।
  • * रिस्पॉन्स देने वाले के लिए आप चुन सकते हैं वह किस प्रकार का रिस्पॉन्स देख सकता है। इसमें मिस्ड क्वेश्चन, सही उत्तर और पॉइंट वैल्यू शामिल हैं।
  • * सभी क्वेश्चन के लिए सही उत्तर को बताना होगा और पॉइंट देने होंगे। इसके लिए Answer Key > tick the correct answer > assign the points > add answer feedback (optional) > Save की प्रोसेस अपनाएं।
  • * जब भी उत्तर देने वाला सही उत्तर देगा उसे ऑटोमैटिक फुल पॉइंट के साथ रिवार्ड मिल जाएगा।

रिस्पॉन्स शेयर करना

  • * टॉप पर राइट साइड में तीन डॉट्स वाले आइकन पर क्लिक करें।
  • * इसके बाद Add collaborators पर क्लिक करें।
  • * फिर आप उन लोगों के ईमेल जोड़ सकते हैं जिनके साथ आप काम करना चाहते हैं या आप लिंक को कॉपी कर सकते हैं।
  • * इसे तीसरे पार्टी के ऐप जैसे व्हाट्सएप वेब या फेसबुक मैसेंजर के माध्यम से शेयर कर सकते हैं।
  • * ईमेल के माध्यम से अपना फॉर्म शेयर करने के लिए Send पर क्लिक करें या इसे एक लिंक के रूप में भी भेज सकते हैं।
  • * चाहें तो URL को छोटा भी कर सकते हैं।
  • * अपनी वेबसाइट पर फॉर्म एम्बेड करना चाहते हैं, तो इसमें एम्बेड ऑप्शन भी मिलता है।
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads