अंतिम दिन 50,784 मामले सामने आए, 68,529 ठीक हुए और 1359 लोगों की मौत हुई; 9 राज्यों में अब भी रोजाना एक हजार से ज्यादा केस आ रहे हैं
कोरोना के काबू में आए हालात के बीच अब भी 9 राज्यों में रोजाना एक हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं. इनमें महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तेलंगाना और असम शामिल हैं। केरल में यह आंकड़ा 12 हजार से ज्यादा है।
1. छत्तीसगढ़
राज्य में मंगलवार को 482 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 1,032 लोग ठीक हुए और 7 की मौत हुई। अब तक 9.91 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. इनमें से 9.70 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,402 लोगों की मौत हो चुकी है। 8,007 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।
2. उत्तर प्रदेश
यहां मंगलवार को 202 लोग संक्रमित पाए गए। 397 लोग ठीक हुए और 58 लोगों की मौत हुई। राज्य में अब तक 17.04 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं. इनमें से 16.78 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,282 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 3,910 मरीजों का इलाज चल रहा है।
3. गुजरात
राज्य में मंगलवार को 135 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 612 लोग ठीक हुए और 3 की मौत हुई। अब तक करीब 8.22 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. इनमें से 8.07 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,037 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 5,159 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।
4. राजस्थान
मंगलवार को यहां 137 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 437 लोग ठीक हुए और 7 की मौत हुई। राज्य में अब तक 9.51 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. इनमें से 9.40 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,904 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 2,388 मरीजों का इलाज चल रहा है।


Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें