सुखद खबर:दूसरी लहर, झारखंड में पहली बार काेराेना से एक भी माैत नहीं, रिकवरी रेट 97.36% पर पहुंचा; 3966 एक्टिव मरीज : रांची - AKB NEWS

सुखद खबर:दूसरी लहर, झारखंड में पहली बार काेराेना से एक भी माैत नहीं, रिकवरी रेट 97.36% पर पहुंचा; 3966 एक्टिव मरीज : रांची


 झारखंड के लिए सुखद खबर है। दूसरी लहर में यह पहला माैका है, जब पिछले 24 घंटे में राज्यभर में काेराेना से एक भी व्यक्ति की माैत नहीं हुई। रांची में यह लगातार दूसरा दिन है, जब काेराेना से किसी की जान नहीं गई। यही नहीं, काेराना का संक्रमण भी लगातार घटता जा रहा है। शनिवार काे राज्य में 43,653 सैंपल की जांच की गई। इनमें से 239 मरीज मिले। संक्रमण दर 0.55 पर पहुंच गई।

यानी हर 100 सैंपल में से 0.55 मरीज मिल रहे हैं। इससे रिकवरी रेट बढ़कर 97.36 प्रतिशत हाे गया है। एक्टिव मरीजाें की संख्या में भी तेजी से गिरावट आ रही है। अब राज्यभर में कुल 3966 एक्टिव मरीज रह गए हैं। वहीं रांची में एक्टिव मरीजाें की संख्या घटकर 1287 पर पहुंच गई है। शनिवार काे 493 काेराेना मरीज ठीक भी हुए। पूर्वी सिंहभूम में सबसे ज्यादा 51 मरीज मिले।

आपके संयम से ही हम कोरोना से जीत रहे हैं, लापरवाही करने से बचें

काेराेना का ग्राफ गिरने के पीछे आपका संयम ही है। आपने साेशल डिस्टेंसिंग का पालन किया। तभी राज्य की यह तस्वीर उभरकर सामने आई है कि शनिवार काे कहीं एक भी माैत नहीं हुई। एक जून को रिकवरी रेट 96.14 प्रतिशत था और एक्टिव मरीज भी 8058 थे। अब एक्टिव मरीजों की संख्या आधी हो गई है। रिकवरी रेट भी 97.36 प्रतिशत पर पहुंच गया है। इसलिए अभी लापरवाह न बनें।

आज झारखंड में संपूर्ण लाॅकडाउन, घर में ही रहें

राज्य में शनिवार शाम 4 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक संपूर्ण लाॅकडाउन है। बाजार पूरी तरह से बंद रहेंगे। बेवजह घर से निकलने की मनाही है। ऐसे लाेगाें पर कार्रवाई हाेगी। बहुत जरूरी हाे, ताे ही घर से निकलें। उधर, लाॅकडाउन में सख्ती भी बढ़ा दी गई है। मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती की गई है।

यहां हाेम डिलीवरी की सुविधा

रेस्टाेरेंट खुले रहेंगे, लेकिन यहां से हाेम डिलीवरी और टेक अवे की ही सुविधा हाेगी। नेशनल और स्टेट हाइवे के किनारे वाले ढाबे खुले रहेंगे।

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads