हादसे में पिता-पुत्र की मौत:बोकारो में बाइक सवार पिता-पुत्र को कार ने मारी सामने से टक्कर, ड्यूटी जाने के दौरान हुई दुर्घटना बोकारो - AKB NEWS

हादसे में पिता-पुत्र की मौत:बोकारो में बाइक सवार पिता-पुत्र को कार ने मारी सामने से टक्कर, ड्यूटी जाने के दौरान हुई दुर्घटना बोकारो


 हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर-11 रेलवे क्राॅसिंग के पास भतुआ पंचायत में मंगलवार की सुबह सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई। दोनों ही बाइक से बोकारो स्टील प्लांट ड्यूटी के लिए जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मारी। टक्कर लगते ही बेटा कुछ दूर जा गिरा और पिता को कार घिसटती हुई कुछ दूर ले गई। हादसे में मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।

मृतकों की पहचान महुदा थाना क्षेत्र निवासी बाबू चंद्र महतो (56) और प्रकाश महतो (32) के रूप में की गई। प्रकाश महतो, बाबू चंद्र महतो का इकलौता बेटा था। प्रकाश ही बाइक चला रहा था। हादसे के बाद कुछ देर के लिए आक्रोशित लोगों ने तेलमोचो होते हुए धनबाद जाने वाली संपर्क पथ को जाम कर दिया।

प्रकाश महतो, बाबू चंद्र महतो का इकलौता बेटा था।
प्रकाश महतो, बाबू चंद्र महतो का इकलौता बेटा था।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर सड़क जाम हटवाया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। मौके से कार का नंबर प्लेट मिला है, जो हादसे के वक्त टूट कर सड़क पर गिर गया था।

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads