कोरोना को लेकर नई चिंता:डेल्टा वैरिएंट अब और ज्यादा खतरनाक डेल्टा+ में बदला, इस पर मोनोक्लोनल एंटीबॉडीज कॉकटेल का असर नहीं होने की आशंका - AKB NEWS

कोरोना को लेकर नई चिंता:डेल्टा वैरिएंट अब और ज्यादा खतरनाक डेल्टा+ में बदला, इस पर मोनोक्लोनल एंटीबॉडीज कॉकटेल का असर नहीं होने की आशंका


 कोरोना की दूसरी लहर में देश में तबाही मचाने वाला डेल्टा वैरिएंट अब और ज्यादा खतरनाक डेल्टा+ में बदल गया है। वैज्ञानिकों को आशंका है कि कोरोना मरीजों को दी जा रही मोनोक्लोनल एंटीबॉडीज कॉकटेल इस वैरिएंट पर बेअसर हो सकती है। मोनोक्लोनल एंटीबॉडीज कॉकटेल को देश में मई की शुरुआत में इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी मिली थी।

ब्रिटेन की स्वास्थ्य संस्था पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड (PHE) के मुताबिक डेल्टा वैरिएंट के 63 जीनोम नए K417N म्यूटेशन के साथ सामने आए हैं। PHE के मुताबिक डेल्टा वैरिएंट में बदलावों की रुटीन जांच के दौरान डेल्टा+ का पता चला है। कोविड वैरिएंट्स पर PHE की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक भारत में 7 जून तक डेल्टा+ वैरिएंट के 6 केस सामने आ चुके थे।

दिल्ली के इंस्टीट्यूट ऑफ जीनोमिक्स एंड इंटेग्रेटिव बायोलॉजी के डॉ. विनोद स्केरिया का कहना है कि K417N म्यूटेशन को लेकर अहम चिंता ये है कि इसके एंटीबॉडीज कॉकटेल के खिलाफ रेजिस्टेंट होने के सबूत मिले हैं। हालांकि उनका ये भी कहना है कि भारत में K417N म्यूटेशन की फ्रीक्वेंसी बहुत ज्यादा नहीं है।

मोनोक्लोनल एंटीबॉडीज कॉकटेल क्या है?
मोनोक्लोनल एंटीबॉडीज कॉकटेल कैसिरिविमैब (Casirivimab) और इम्डेविमैब (Imdevimab) से बना है। इसे फार्मा कंपनी सिप्ला और रोश (Roche) इंडिया ने मिलकर बनाया है। भारत में इसे कोरोना के इलाज के इमरजेंसी यूज के लिए मई में मंजूरी मिल गई थी। इसे अमेरिका और यूरोपियन यूनियन में इमरजेंसी यूज के लिए दिए गए डेटा के आधार पर सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड्स कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन (CDSCO) से अप्रूवल मिला था।


Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads