कपिल ने पूरी की फैन्स की डिमांड: कपिल शर्मा ने शेयर की दोनों बच्चों की तस्वीरें, कहा- जनता की डिमांड पर अनायरा और तृशन पहली बार साथ - AKB NEWS

कपिल ने पूरी की फैन्स की डिमांड: कपिल शर्मा ने शेयर की दोनों बच्चों की तस्वीरें, कहा- जनता की डिमांड पर अनायरा और तृशन पहली बार साथ


कॉमेडियन कपिल शर्मा ने रविवार (20 जून) को फादर्स डे के मौके पर फैन्स की एक खास डिमांड पूरी की है. फैन्स की डिमांड पर कपिल ने सोशल मीडिया पर अपने बेटे त्रिशान की पहली फोटो शेयर की है. इस फोटो में कपिल शर्मा बेटे त्रिशान और बेटी अनायरा को गोद में लेकर सोफ़े पर बैठे केक काटते नजर आ रहे हैं. तीनों ने सफेद टी-शर्ट पहनी हुई है और फादर्स डे मनाते नजर आ रहे हैं।

अनायरा और त्रिशान पहली बार एक साथ

फोटो शेयर करते हुए कपिल शर्मा ने कैप्शन में लिखा, 'जनता की जोरदार डिमांड पर पहली बार आन्या और त्रिशान एक साथ. हैप्पी फादर्स डे.' कपिल और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ 1 फरवरी को बेटे त्रिशान के माता-पिता बने। इस बात की जानकारी खुद कपिल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को दी। लेकिन, कपिल ने अभी तक अपने बेटे की फोटो शेयर नहीं की थी। अब पहली बार कपिल ने अपने फैंस को त्रिशान की वो झलक दिखाई है जिसका उन्हें बेसब्री से इंतजार था.

सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर

जब से कपिल शर्मा ने त्रिशान की फोटो शेयर की है ये फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. फैन्स और सेलेब्स भी पिता, बेटे और बेटी की इस क्यूट फोटो को खूब पसंद कर रहे हैं और हर कोई उन पर प्यार बरसा रहा है. आपको बता दें कि कपिल शर्मा ने दिसंबर 2018 में गिन्नी चतरथ से शादी की थी। 2019 में कपिल-गिन्नी पहली बार बेटी अनायरा के माता-पिता बने थे।

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads