CGBSE 12वीं बोर्ड 2021:आज से शुरू हुई छत्तीसगढ़ बोर्ड की 12वीं की परीक्षा, 5 जून तक होने वाले एग्जाम में घर से ही शामिल होंगे स्टूडेंट्स
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CGBSE) की 12वीं की परीक्षा आज यानी 1 जून से शुरू हो गई है। 12वीं की यह परीक्षाएं 1 से 5 जून तक आयोजित की जाएगी। कोरोना महामारी के कारण बने हालातों के चलते इस बार स्टूडेंट्स अपने घरों से ही बोर्ड की परीक्षा में शामिल होंगे।
बोर्ड ने जारी किए एडमिट कार्ड
बोर्ड ने 12वीं की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड पहले ही जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in के जरिए हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड ने 12वीं के रेगुलर कोर्सेस के साथ ही वोकेशनल कोर्सेस के हॉल टिकट भी जारी कर दिए हैं।
1 जून से शुरू होगी परीक्षा
1 जून से 5 जून तक आयोजित होने वाली परीक्षा में स्टूडेंट्स घर से ही बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। स्टूडेंट्स को आंसर शीट पांच दिन के अंदर स्कूलों में जमा करनी होगी। स्टूडेंट्स को संबंधित परीक्षा केंद्रों से 1 जून से 5 जून के बीच प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिकाएं मिलेंगी।
5 दिनों में जमा करनी होगी आंसर शीट
परीक्षा को लेकर जारी बयान के मुताबिक अगर स्टूडेंट्स पांच दिनों के अंदर आंसर शीट जमा नहीं करते हैं तो उन्हें परीक्षा में अनुपस्थित माना जाएगा। परीक्षा केंद्रों पर आंसर बुक जमा करते समय स्टूडेंट्स को अपनी अटेंडेंस भी मार्क करानी होगी। स्टूडेंट्स ध्यान दें किबोर्ड किसी भी आंसर बुक को पोस्ट या अन्य किसी माध्यम से स्वीकार नहीं करेगा।
इसके अलावा स्टूडेंट्स को अपनी उत्तर पुस्तिका जमा करने के लिए एग्जाम सेंटर पर जाते समय मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग समेत अन्य कोरोना गाइडलाइंस का पालन करने की भी सलाह दी गई है।


Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें