उपायुक्त ने बैंक माेड़ में नो पार्किंग में खड़ीं 43 मोटरसाइिकल जब्त करवाई
डीसी उमाशंकर सिंह के आदेश पर बैंक माेड़ में अनधिकृत रूप से सड़क पर खड़े दाेपहिया वाहनाें के खिलाफ अभियान चलाया गया। डीसी की माैजूदगी में एसडीओ राज महेश्वरम, डीएसपी लाॅ एंड ऑर्डर मुकेश कुमार, निगम के कार्यपालक पदाधिकारी अनीश, बैंक माेड़ थाना प्रभारी वीर कुमार व ट्रैफिक इंस्पेक्टर राजेश्वर कुमार वर्मा ने श्रीराम प्लाजा के सामने सड़क पर खड़ीं 43 बाइक काे जब्त कर थाना भेजा गया।
सभी वाहनाें से जुर्माना वसूला गया। डीसी व अन्य अधिकारियाें काे देखने के बाद बाइक मालिक माैके से भाग निकले। अधिकारियाें के द्वारा माैके से सभी बाइकाें काे ट्रैक्टर पर लाेड कर थाना पहुंचाया गया। एसडीओ ने इस दाैरान पार्किंग की जगह पर मौजूद ठेला, चाय दुकान सहित अन्य दुकानाें काे भी हटवाया।
सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं, सात दुकानें सील
एसडीओ राज महेश्वरम ने डीएसपी लाॅ एंड ऑर्डर मुकेश कुमार के साथ बैंक माेड़ व मिठू राेड का निरीक्षण किया। इस दाैरान सात दुकानाें में बगैर मास्क और साेशल डिस्टेिसिंग का पालन नहीं करने पर एसडीओ ने तत्काल दुकानाें काे सील करने का आदेश दिया। सील दुकानाें में माेटर पार्ट्स, दवा की हाॅलसेल दुकान, दर्जी सहित अन्य शामिल है। दुकानदारों पर केस भी होगा।
from Dainik Bhaskar

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें