चीरूडीह में तीन घरों में दो लाख की संपत्ति चोरी, पाठा और मुर्गा भी साथ लेते गए चाेर
धनबाद-बोकारो सड़क के किनारे बसे चिरुडीह गांव में बुधवार की रात करीब ढाई बजे अपराधियों ने एक साथ तीन घरों में करीब दो लाख रुपए की संपत्ति चुरा ली। खबर पाकर पुटकी पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची व घर के पीछे खाली स्थान व झाड़ियों की तलाशी ली, लेकिन तबतक चोर भाग चुके थे। चोर जाते-जाते वीरु महतो के घर से 10 हजार रुपए कीमत का पाठा व मुर्गा भी लेते गए। तीन चोरी की घटना को अपराधियों ने एक घंटे के अंदर अंजाम दिया। चोरों ने
दशरथ रवानी के घर को भी निशाना बनाया। घर के सदस्य साढ़े 12 बजे तक जगे थे। आगे का गेट सटा था। घर के सदस्य कमरे के आगे आंगन के बरामदे में सोए थे। अपराधियों ने इसका फायदा उठाया व अंदर कमरे में रखे 40 हजार का लैपटॉप, 32 हजार 500 रुपए का डीजे व 10 हजार रुपए का मोबाइल ले गए। चोरों ने शंकर महतो के घर की छत से सीढ़ी के सहारे अंदर कमरे में रखे दो सोने की बाली, चांदी की दो चेन व सब्जी बिक्री का एक हजार रुपए चुरा ली।
from Dainik Bhaskar

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें