जिले में हाईअलर्ट, अफवाहों पर फौरन कार्रवाई, लोगों से घरों में ही नमाज अदा करने की अपील
जिला प्रशासन ने बकरीद काे लेकर जिलेभर में हाईअलर्ट जारी किया है। विभिन्न जगहाें पर पुलिस बल के साथ दंडाधिकारियाें की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। डीसी उमाशंकर सिंह व एसएसपी अखिलेश बी वॉरियर ने गुरुवार काे प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक कर काेराेना संक्रमण से बचाव व नियंत्रण, बकरीद तथा स्वतंत्रता दिवस समाराेह काे लेकर दिशा-निर्देश दिए गए।
डीसी और एसएसपी ने बकरीद पर सभी से घर पर ही नमाज अदा करने की अपील की। बकरीद काे लेकर डीसी और एसएसपी ने सभी अधिकारियाें 24 घंटे चाैकन्ना रहने और अफवाह फैलाने वालाें पर तुरंत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
भीड़ वाले क्षेत्रों में गश्ती दलों को सोशल डिस्टेंस का पालन कराने की जिम्मेवारी
एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियाें काे निर्देश दिया कि जपर्व के अवसर पर यदि प्रतिबंधित पशु ले जाया जाता है या किसी क्षेत्र में प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी दी जाती है तो अविलंब कानूनी कार्रवाई करें। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में गश्ती कर साेशल डिस्टेंस का अनुपालन करवाएं।
इधर, आज से काेराेना जांच के लिए विशेष टेस्टिंग ड्राइव
डीसी ने काेराेना काे लेकर अंतरराज्यीय चेकपोस्ट पर कड़ी निगरानी रखने तथा संक्रमण से बचाव के लिए कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग का सख्ती से अनुपालन का निर्देश दिया। उन्हाेंने कहा कि 31 जुलाई से 2 अगस्त तक जिलेभर में विशेष टेस्टिंग ड्राइव अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत अधिकतम लोगों की कोविड जांच की जाएगी। इसके लिए पदाधिकारियों को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने को कहा गया है।
जिन दुकानों में नियमों का पालन नहीं, उन्हें सील करने का निर्देश : डीसी व एसएसपी ने काेराेना महामारी के बचाव और नियंत्रण काे लेकर अपने क्षेत्र में सख्ती से अनुपालन कराना सुनिश्चित कराएं। मास्क व साेशल डिस्टेंस का अनुपालन नहीं करने वालाें पर दंडात्मक कार्रवाई करें। सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाएं। लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों की दुकान सील कर कार्रवाई करने का भी आदेश दिया।
from Dainik Bhaskar

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें