झारखंड में मिले 1300 नए मरीज, 12 की मौत... राज्य में 477 संक्रमितों की जान अब तक जा चुकी है - AKB NEWS

झारखंड में मिले 1300 नए मरीज, 12 की मौत... राज्य में 477 संक्रमितों की जान अब तक जा चुकी है

झारखंड में शनिवार को 12 कोरोना मरीजों की मौत हो गई। वहीं 1300 नए कोरोना पॉजिटिव भी मिले। सबसे ज्यादा मरीज 257 रांची में मिले। मृतकों में जमशेदपुर के 4, रांची और हजारीबाग के 2-2, चतरा, चाईबासा, पलामू, सिमडेगा के एक-एक मरीज शामिल हैं। इस तरह राज्य में 477 संक्रमितों की जान अब तक जा चुकी है। जबकि पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 37 हजार के करीब पहुंच चुकी है। झारखंड में 958 मरीज ठीक भी हुए। इसमें 319 रांची के हैं।
पू. सिंहभूम में 233, खूंटी में 42 मिले
बोकारो से 66, चतरा से 41, देवघर से 28, धनबाद से 60, दुमका से 65, पूर्वी सिंहभूम से 233, गढ़वा से 19, गिरिडीह से 78, गोड्डा से 42, गुमला से 11, हजारीबाग से 41, जामताड़ा से 24, खूंटी से 42, कोडरमा से 35, लातेहार से 25, लोहरदगा से 1, पाकुड़ से 8, पलामू से 46, रामगढ़ से 55, साहेबगंज से 26, सरायकेला से 53, सिमडेगा से 15 और पश्चिमी सिंहभूम से 29 मरीज।






from Dainik Bhaskar
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads