सांसद साक्षी महाराज काे क्वारेंटाइन करने पर हमलावर हुई बीजेपी बाेली, 60 गाड़ियों का काफिला लेकर आए तेजप्रताप कैसे लाैटे - AKB NEWS

सांसद साक्षी महाराज काे क्वारेंटाइन करने पर हमलावर हुई बीजेपी बाेली, 60 गाड़ियों का काफिला लेकर आए तेजप्रताप कैसे लाैटे

गिरिडीह से दिल्ली लाैट रहे उन्नाव (यूपी) के भाजपा सांसद साक्षी महाराज काे गिरिडीह प्रशासन ने 14 दिन के लिए क्वारेंटाइन कर दिया। वह शनिवार काे अपनी गुरुमाता से मिलकर शांति भवन आश्रम से लाैट रहे थे। पीरटांड़ थाना के पास पुलिस ने उनकी गाड़ी रोक ली। इसके बाद गिरिडीह एसडीएम प्रेरणा दीक्षित ने उन्हें मकतपुर स्थित शांति भवन में क्वारेंटाइन कर दिया। इस पर विवाद शुरू हाे गया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि साक्षी महाराज काे अपराधी की तहर बैरिकेडिंग कर राेकना और क्वारेंटाइन करना सरकार की राजनीतिक बदले की भावना दर्शाती है। उन्हाेंने सवाल उठाया कि तीन दिन पहले 60 गाड़ियाें के काफिले के साथ पटना से रांची आए राजद नेता तेजप्रताप यादव काे क्वारेंटाइन क्याें नहीं किया गया। लालू प्रसाद से मिलने आने वालाें काे क्वारेंटाइन क्याें नहीं किया जा रहा है।

गिरिडीह डीसी ने कहा- पहले ही बता दिया था कि क्वारेंटाइन होना होगा

साक्षी महाराज ने कहा-मेरी 97 साल की गुरुमाता नरायणजी आईसीयू में हैं। उनके दर्शन के लिए शनिवार काे दिल्ली से राजधानी एक्सप्रेस से सुबह 10 बजे धनबाद पहुंचा। सुबह 11 बजे शांति भवन में माता के दर्शन किए और 12 बजे दिल्ली लाैट रहा था। तभी पीरटांड़ में पुलिस ने राेक लिया और गिरिडीह लाैटने काे कहा। मैं कहता रहा कि दिल्ली लाैटने का टिकट भी है। लेकिन एसडीएम कुछ सुनने काे तैयार नहीं हुई। जबकि मैं झारखंड के मुख्य सचिव और डीजीपी से अनुमति लेकर आया था। वहीं गिरिडीह के डीसी राहुल कुमार सिंह ने कहा कि शुक्रवार काे उन्हें ईमेल कर बताया था कि गिरिडीह आने पर क्वारेंटाइन में रहना हाेगा।

दीपक प्रकाश बाेले- क्वारेंटाइन मुक्त करें नहीं ताे आंदाेलन करेंगे

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा-सरकार लाॅकडाउन के शुरुआत से ही भेदभाव कर रही है। प्रशासन भी कठपुतली बना हुआ है। जब मैं और भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी दिल्ली से लाैटे थे ताे क्वारेंटाइन में भेज दिया गया। जबकि कांग्रेस के प्रदेश सह प्रभारी उमंग सिंघार दिल्ली से रांची आए। बैठक कर वापस लाैट गए, पर उन्हें क्वारेंटाइन नहीं किया गया। एक मंत्री के काेराेना पाॅजिटिव मिलने के बाद पूरी कैबिनेट काे क्वारेंटाइन हाेने का निर्देश दिया गया, लेकिन कई मंत्री खुलेआम घूम रहे थे। कार्यक्रमाें में शामिल हाे रहे थे। उन्हाेंने चेताया कि साक्षी महाराज काे तत्काल क्वारेंटाइन मुक्त करें, नहीं ताे भाजपा जाेरदार आंदाेलन करेगी।




from Dainik Bhaskar
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads