जेएससीए के बकायेदाराें की सूची में धोनी भी, 1800 रुपए बकाया... वार्षिक रिपोर्ट में मिली जानकारी - AKB NEWS

जेएससीए के बकायेदाराें की सूची में धोनी भी, 1800 रुपए बकाया... वार्षिक रिपोर्ट में मिली जानकारी

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) के बकायेदारों की सूची में आजीवन सदस्य महेंद्र सिंह धोनी भी हैं। उन पर जीएसटी के 1800 रुपए बकाया है। वेबिनार के जरिए रविवार को एसोसिएशन की आमसभा में पेश की गई 2019-20 की वार्षिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। एसेट्स/बकाएदारों/अग्रिम लेने वालों में धौनी 59वें नंबर पर हैं।

उनके नाम के सामने 31 मार्च-2020 तक बकाए की रकम दर्शाई गई है। हालांकि, सबसे कम बकायेदारों में धोनी दूसरे नंबर पर हैं। स्ट्रोक्स नामक कंपनी को सबसे कम 859 रुपए एसोसिएशन को देने हैं। इस संबंध में जेएससीए के सचिव संजय सहाय ने बताया कि 27 सितंबर 2019 को एसोसिएशन की कमेटी ऑफ मैनेजमेंट ने धौनी को आजीवन सदस्य बनाया था। उस समय धौनी ने सदस्यता शुल्क के 10 हजार रुपए ही दिए थे।

धोनी को बकायेदार बताने पर उठ रहे ये सवाल...

धौनी ने जब आजीवन सदस्यता शुल्क 10 हजार रुपए का भुगतान किया तो उस समय ही जीएसटी के 1800 रुपए क्यों नहीं जोड़कर लिए गए?
आजीवन सदस्य बनने के बाद 11 माह तक धौनी को बकाया की जानकारी कितनी बार दी गई? क्या जेएससीए की ओर से रिमांइडर भेजा गया?

न्यायमूर्ति आलम बने लोकपाल

2020-21 के लिए न्यायमूर्ति रफत आलम नए लोकपाल नियुक्त। जस्टिस एमवाई इकबाल का कार्यकाल समाप्त होने से उनकी नियुक्ति की गई। वह एमपी हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद से रिटायर्ड हैं।
टीम चयन समितियों में इनका चयन सीनियर (पुरुष): अशोक घोष (चेयरमैन), सदस्य धनंजय सिंह, ब्रजेश राय, शाहिद आरफी। जूनियर (पुरुष): मिलन दत्ता (चेयरमैन), सदस्य शशिभूषण चौबे, मनोज यादव, सुब्रतो घोष।
महिला सब कमेटी : सुब्रतो दास (चेयरमैन), सदस्य जय कुमार सिन्हा, निशिकांत मोहंती, कविता राय।





from Dainik Bhaskar
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads