कहा-काेराेना काल में यह सबसे बड़ी पूजा; संक्रमित स्वास्थ्य मंत्री बाेले-ठीक होने पर मैं भी करूंगा महादान - AKB NEWS

कहा-काेराेना काल में यह सबसे बड़ी पूजा; संक्रमित स्वास्थ्य मंत्री बाेले-ठीक होने पर मैं भी करूंगा महादान

कोरोना संक्रमितों की जान बचाने की मुहिम में राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर और स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भी शामिल हो गए हैं। कोरोना को हराकर स्वस्थ हुए ठाकुर ने रविवार को रिम्स के ब्लड बैंक में प्लाज्मा दान किया। उनके अलावा रांची के एक अन्य व्यक्ति ने भी प्लाज्मा डाेनेट किया। बाद में पेयजल मंत्री ने कहा कि सबसे बड़ी पूजा किसी को जीवनदान देना है।

गंभीर मरीजों और बजुर्गों के लिए यह जीवनदायी साबित हो रहा है। प्लाज्मा थेरेपी से कई लोगों की जान बचाई जा चुकी है। ऐसे में संक्रमण से स्वस्थ हुए लोग दूसरों मरीजों की जान बचाने के लिए आगे आएं। इधर, 12 दिन पहले संक्रमित हुए स्वास्थ्य मंत्री का इलाज रिम्स में चल रहा है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ होने के बाद वे भी प्लाज्मा दान करेंगे। दानदाताओं के आगे आने से अब तक रिम्स में 4 और जमशेदपुर ब्लड बैंक में 8 यूनिट प्लाज्मा रिजर्व है।

ए-निगेटिव ब्लड के प्लाज्मा की जरूरत थी, सुनकर आया

मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने बताया कि स्वस्थ होने के बाद 14 दिन तक वे क्वारेंटाइन रहे। उसके बाद स्क्रीनिंग कराई तो उनका प्लाज्मा सर्वोत्तम क्वालिटी का बताया गया। शनिवार रात उन्हें पता चला कि किसी संक्रमित को ए-निगेटिव ब्लड ग्रुप के प्लाज्मा की जरूरत है। यह सुनने के बाद वह रविवार को प्लाज्मा डोनेट करने रिम्स आ गए।

मिल रहा साथ, 21 दिन में 38 ने किया डोनेट

रिम्स में 28 जुलाई से संक्रमितों के इलाज के लिए सीएम हेमंत सोरेन ने प्लाज्मा थेरेपी की शुरुआत की थी। लेकिन कई आशंकाएं और भ्रम के कारण स्वस्थ हुए संक्रमित अपना प्लाज्मा देने में रुचि नहीं ले रहे थे। वादा करने के बाद भी वे तय तिथि को प्लाज्मा दान करने नहीं पहुंचे। दैनिक भास्कर ने 9 अगस्त से ठीक हुए मरीजों को प्रेरित करने की मुहिम चलाई। इसका परिणाम यह हुआ कि अब तक 38 प्लाज्मा डोनेट कर चुके हैं। इनमें 29 रांची के हैं।

47 संक्रमितों को चढ़ाया गया प्लाज्मा, 25 ठीक होकर घर चले गए।

51 स्वस्थ हुए मरीजों ने किया प्लाज्मा डोनेट
42 ने रिम्स और 9 ने जमशेदपुर ब्लड बैंक में किया प्लाज्मा डोनेट।
03 राज्य दिल्ली, ओडिशा व बंगाल के डोनर भी आए।
04 जिले रांची, जमशेदपुर, बोकारो, धनबाद से भी दान को आए।






from Dainik Bhaskar
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads