झारखंड में कोरोना से 12 नई मौत, संक्रमित 38 हजार पार... सबसे अधिक 248 मरीज रांची में मिले - AKB NEWS

झारखंड में कोरोना से 12 नई मौत, संक्रमित 38 हजार पार... सबसे अधिक 248 मरीज रांची में मिले

राज्य में कोरोना मरीजों और मौत का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। रविवार को 12 संक्रमितों की मौत हो गई। 1323 नए संक्रमित भी मिले। दूसरे दिन भी सबसे अधिक 248 मरीज रांची में मिले। कोरोना से मरने वालों में जमशेदपुर के 7, रांची, दुमका, गढ़वा, पाकुड़ और चाईबासा के 1-1 व्यक्ति हैं। रांची में दो मौतें हुईं, जिनमें एक रिम्स में इलाजरत गढ़वा का 36 वर्षीय युवक भी है। उसकी आंत में छेद था। वहीं दूसरी मौत डकरा परियोजना में डंपर ऑपरेटर 50 वर्षीय सीसीएल कर्मी की हुई। उसे रांची स्थित गांधीनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

राज्य में 1182 संक्रमित स्वस्थ भी हुए हैं। इनमें रांची के 370 लोग शामिल हैं। इधर, कृषि मंत्री बादल ने ट्वीट कर जानकारी दी कि वे कोरोना मुक्त हो गए हैं। 23 अगस्त से होम आइसोलेशन में थे। रविवार को बोकारो से 178, चतरा से 110, देवघर से 16, धनबाद से 31, दुमका से 157, पूर्वी सिंहभूम से 85, गढ़वा से 15, गिरिडीह से 69, गोड्डा से 21, गुमला से 20, हजारीबाग से 37, जामताड़ा से 25, खूंटी से 11, कोडरमा से 26, लातेहार से 9, लोहरदगा से 5, पाकुड़ से 1, पलामू से 29, रामगढ़ से 124, साहेबगंज से 15, सरायकेला से 62, सिमडेगा से 12 अौर प. सिंहभूम से 17 मरीज मिले।






from Dainik Bhaskar
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads