सांसद साक्षी महाराज एक दिन बाद ही क्वारेंटाइन मुक्त, दिल्ली रवाना हुए - AKB NEWS

सांसद साक्षी महाराज एक दिन बाद ही क्वारेंटाइन मुक्त, दिल्ली रवाना हुए

गिरिडीह में 14 दिन के लिए क्वारेंटाइन किए गए उन्नाव (यूपी) के भाजपा सांसद साक्षी महाराज काे एक दिन बाद ही रविवार दाेपहर क्वारेंटाइन से मुक्त कर दिया गया। उन्हाेंने मुख्य सचिव से साेमवार काे दिल्ली में हाेने वाली लाेकसभा की स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में शामिल हाेने का हवाला देकर क्वारेंटाइन मुक्त करने की मांग की थी। इस पर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने अनुमति दे दी।

इसके बाद दाेपहर दाे बजे वह दिल्ली रवाना हाे गए। साक्षी महाराज शनिवार काे 95 वर्षीय बीमार गुरु माता से मिलने गिरिडीह आए थे। लाैटते समय पुलिस ने उनकी गाड़ी राेक ली और उन्हें मकतपुर स्थित शांति भवन आश्रम में कड़ी सुरक्षा के बीच क्वारेंटाइन कर दिया गया। मुख्य गेट बंद कर दिया गया। किसी के भी अंदर जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया। देर शाम ट्रूनेट से उनकी काेराेना जांच की गई, जिसकी रिपाेर्ट निगेटिव आई।





from Dainik Bhaskar
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads