दो दिवसीय अभियान के पहले दिन 4255 का हुआ कोविड टेस्ट 17 कैदी और 12 पुलिसकर्मी समेत 190 कोरोना पाॅजिटिव मिले
धनबाद में रविवार से कोरोना संक्रमण की जांच में तेजी लाने के लिए दाे दिवसीय अभियन शुरू हुआ। जांच रैपिड एंटीजेन किट से की जा रही है। इसके लिए जिले भर में दस हजार लोगों के सैंपल कलेक्ट कर एंटीजेन किट से जांच करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पहले दिन रविवार को जिले भर में 4255 लाेगाें काे काेविड टेस्ट किया गया, जिसमें 144 लाेग संक्रमित पाए गए। रेलेवे के तीन लाेकेशन में सबसे अधिक 24, टाटा स्टील में 17, धनबाद जेल में 17, पुलिस लाइन में 12, बाघमारा में 17 लाेग संक्रमित मिले।
जिले भर में जांच के लिए तीस से अधिक टीमें बनाई गई हैं। ये टीमें सोमवार को भी जांच के लिए विशेष अभियान चलाएंगी। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। सोमवार को जांच करने के लक्ष्य को पाने का प्रयास किया जाएगा। इस बाबत जिला प्रशासन ने कई निर्देश जारी किए हैं। इधर, रविवार को पीएमसीएच में आरटीपीसीआर से जांच में 40 व ट्रू-नेट जांच में 6 नए पाॅजिटिव केस मिले हैं। इस तरह एकदिन में कुल पॉजिटिव केस 190 मिले। वहीं, 15 अगस्त यानी शनिवार को 17 लोग संक्रमित मिले थे।
from Dainik Bhaskar

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें