आज की युवतियों को रानी अवंतीबाई की तरह साहसी बनना होगा : पन्ना सिंह - AKB NEWS

आज की युवतियों को रानी अवंतीबाई की तरह साहसी बनना होगा : पन्ना सिंह

आप और हम सभी काे मिलकर रानी अवंती बाई के सपने काे साकार करना है। जो सपना उन्होंने संजोया था, उसे पूरा करके ही हम उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं। उक्त बातें झारखंड लोधी क्षत्रिय महासभा के मुख्य संरक्षक पन्ना सिंह जंघेल ने कही। वे रविवार को सोनारी में महारानी अवंतीबाई लोधी की 189वीं जयंती पर समाज की महिलाओं व युवाओं काे संबाेधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि वीरांगना अवंतीबाई लोधी देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। आज की युवतियों को इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। इससे पूर्व समाज के लोगों ने महारानी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।मौके पर झारखंड लोधी क्षत्रिय महासभा की दीनदयाल प्रसाद लोधी, ठाकुर सिंह लोधी आदि माैजूद थे।






from Dainik Bhaskar
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads