अटलजी अच्छे कवि के साथ-साथ प्रखर वक्ता भी थे, भरत सिंह ने कहा कि अटलजी के विकास कार्यों को कभी नहीं भुलाया जा सकता है - AKB NEWS

अटलजी अच्छे कवि के साथ-साथ प्रखर वक्ता भी थे, भरत सिंह ने कहा कि अटलजी के विकास कार्यों को कभी नहीं भुलाया जा सकता है

भाजपा के वरिष्ठ नेता भरत सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उनकी तस्वीर पर फूलों का हार चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। भरत सिंह ने कहा कि अटलजी के विकास कार्यों को कभी नहीं भुलाया जा सकता है। वे भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में से एक थे।

अटलजी एक अच्छे कवि के साथ-साथ प्रखर वक्ता के रूप में भी जाने जाते थे। कार्यक्रम में पप्पू शर्मा, राकेश कुमार, रवीशंकर सिंह, राजीव कुमार, संदीप सिंह, अमन शर्मा, विक्की श्रीवास्तव, डॉक्टर जिया, राजेश शर्मा, मो. फिरोज आलम, पप्पू तिवारी, धर्मु सिंह, रामबदन चौधरी, गोपी सिंह, धर्म कुमार, गौरव कुमार आदि उपस्थित थे।




from Dainik Bhaskar
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads