साकची पुलिस ने भाई व दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी मनाने वाली युवती समेत चार को पकड़ा - AKB NEWS

साकची पुलिस ने भाई व दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी मनाने वाली युवती समेत चार को पकड़ा

साकची थाना क्षेत्र के सुख सागर हाेटल के ऊपर द क्रिकेटर्स कैफे रेस्टोरेंट में पुलिस छापेमारी कर एक युवती व तीन युवकों को पकड़कर ले गई। थाना में उनलाेगाें से पूछताछ की गई। साकची थानेदार कुणाल कुमार के मुताबिक चारों रेस्टोरेंट में बैठकर खाना खा रहे थे।

 युवती का बर्थडे था। युवती अपने एक भाई और उसके दो दोस्तों के साथ जन्मदिन की पार्टी देने आई थी। इस बीच पुलिस को सूचना मिली और सभी को पकड़कर ले आई। बाद में सभी को पीआर बाॅड पर छोड़ दिया गया। वहीं, हाेटल के मैनेजर से पूछताछ की जा रही है।






from Dainik Bhaskar
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads