रांची में 500 करोड़ का घोटाला किया, अब दुबई का कारोबारी...सेल कंपनियों के खातों में करोड़ों का लेन-देन - AKB NEWS

रांची में 500 करोड़ का घोटाला किया, अब दुबई का कारोबारी...सेल कंपनियों के खातों में करोड़ों का लेन-देन

अमित सिंह, इंटरपोल की रेड कॉर्नर नोटिस जारी होने के बाद राजधानी रांची में 500 कराेड़ के जमीन घाेटाले के मास्टर माइंड और संजीवनी बिल्डकॉन के निदेशक जयंत दयाल नंदी उर्फ जेडी नंदी का पता सीबीआई ने लगा लिया है। वह अब नेपाल और मलेशिया के बाद पूरी तरह से दुबई में शिफ्ट हो गया है। वहां उसने रियल एस्टेट सहित अन्य कारोबार शुरू किया है।

अपनी दोनों पत्नी अनिता नंदी एवं अनामिका नंदी की गिरफ्तारी के बाद दुबई में ही घर बसा लिया है। दुबई की स्थानीय महिला से शादी कर ली है। इस जानकारी के बाद सीबीआई उस तक पहुंचने में जुट गई है। अबतक कोई भी जांच एजेंसी नंदी के लोकेशन का सही पता नहीं लगा पाई थी। हालांकि सीबीआई ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। सूत्रों के अनुसार अब सीबीआई उसे पकड़ने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई शुरू करेगी।

रांची में तीन लोगों को तलाश रही सीबीआई ये अभी भी जेडी नंदी की कर रहे पूरी मदद

सीबीआई रांची में ऐसे तीन लोगों की तलाश कर रही है, जो आज भी जेडी नंदी को सहयोग कर रहे हैं। ये तीनों नंदी के साथ शुरुआत से हैं, पर इनका संजीवनी बिल्डकॉन घोटाले में कभी नाम नहीं आया। ईडी के माध्यम से दी गई जानकारी के बाद अब सीबीआई इनकी तलाश में जुट गई है। जांच में पता चला है कि नंदी का पैसा इन्होंने इंवेस्ट किया है। वहीं, नंदी के एक नजदीकी की हरमू हाउसिंग कॉलोनी और कांके रोड में भी प्रॉपर्टी मिली है।

सेल कंपनियों के खातों में करोड़ों का लेन-देन

संजीवनी बिल्डकॉन से जुड़े लोगों ने 2008 से 2012 तक मनी लॉन्ड्रिंग की। अबतक 65.45 करोड़ रुपये की ठगी व मनी लॉन्ड्रिंग का पता प्रवर्तन निदेशालय की जांच में चल चुका है। मामला ईसीआईआर 2/2020 से जुड़ा है। मई में ईडी ने विशेष जज एके मिश्रा की अदालत में 217 पृष्ठ की चार्जशीट दाखिल की।

अब तक एक्शन...इनके खिलाफ हुई है चार्जशीट

संजीवनी बिल्डकॉन के एमडी जेडी नंदी, उसकी पत्नी अनामिका नंदी, दूसरी पत्नी अनिता दयाल नंदी, बिल्डकॉन के निदेशक सह स्मार्ट पीपुल्स डेवलपर्स प्रालि. के निदेशक श्याम किशोर गुप्ता, स्मार्ट पीपुल्स डेलवपर्स के ही निदेशक राम प्रताप वर्मा, निदेशक प्रकाश प्रसाद लाला, स्मार्ट पीपुल्स डेवलपर्स प्रालि. व संजीवनी बिल्डकॉन प्रालि. सहित अन्य।






from Dainik Bhaskar
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads