थोड़ी राहत...देश में 70%, झारखंड में 52% ठीक हुए, संक्रमण की दर भी घटी
देश के साथ झारखंड के लिए राहत की खबर यह है कि कोरोना से संक्रमित हुए मरीज लगातार ठीक हो रहे हैं। देश में अब तक 70% संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं, वहीं झारखंड में रिकवरी रेट एक सप्ताह में 35.50 से बढ़कर 51.88% हाे गया है। यानी राज्य में कोरोना से संक्रमित कुल 18950 मरीजों में से करीब आधे से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं। संक्रमण की रोकथाम को लेकर किए जा रहे प्रयासों का ही परिणाम है कि राज्य में संक्रमण दर में भी गिरावट आ रही है।
7 दिन में संक्रमण दर 5.99 से घटकर 4.65% हो गई है। इधर, रिकवरी के मामले में भारत दुनिया के औसत से भी आगे है। दुनिया में रिकवरी रेट अभी 64.4% है। देश में अभी 28% सक्रिय मरीज हैं और 2% की माैत हाे चुकी है। बीमारी के लिहाज से सबसे बुरा दाैर झेल चुके महानगर दिल्ली में ताे 90% तक मरीज ठीक हाे चुके हैं। दिल्ली अभी सबसे अच्छी स्थिति में है। यहां सिर्फ 7% सक्रिय मरीज रह गए हैं।

from Dainik Bhaskar

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें