BREAKING NEWS
Dainik Bhaskar
JHARKHAND
TOP BUZZ NEWS
TOP STORIES
from Dainik Bhaskar
यूजी में एडमिशन के लिए चार दिनों में 5570 छात्रों ने भरा फाॅर्म, मारवाड़ी कॉलेज में सबसे अधिक आवेदन
रांची यूनिवर्सिटी के अंगीभूत और एफिलिएटेड कॉलेजों में चांसलर पोर्टल के माध्यम से नामांकन की प्रक्रिया छह अगस्त से चल रही है। चार दिनों में 5570 विद्यार्थियों ने स्नातक के तीनों कला, विज्ञान और वाणिज्य स्टीम में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा किया है। मारवाड़ी कॉलेज में सबसे अधिक स्टूडेंट्स एडमिशन के लिए आवेदन दिए हैं। वहीं, संजय गांधी कॉलेज पंडरा में एडमिशन के लिए सिर्फ 10 स्टूडेंट्स ने आवेदन दिए हैं।
एक पोर्टल से सभी कॉलेजों में एडमिशन से सर्वर स्लो
चांसलर पोर्टल का सर्वर काफी स्लो है। तकनीकी से जुड़े लोगों का कहना है कि एक पोर्टल से आरयू के सभी कॉलेज में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा किया जा रहा है। इससे सर्वर स्लो हो गया है।
from Dainik Bhaskar
Previous article
Next article

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें