नवडीहा में पुलिस पर हमला मामले में 69 नामजद व 100 अज्ञात पर केस दर्ज
नवडीहा ओपी क्षेत्र गम्हारडीह में पुलिस व ग्रामीणों में हुई झड़प मामले में दो अलग-अलग प्राथमिकी जमुआ थाना में दर्ज की गई, जिसमें दोनों तरफ से 69 नामजद व 100 से अधिक अज्ञात लोगों को अभियुक्त बनाया गया है। मंदिर निर्माण को लेकर पिछले एक सप्ताह से चल रहे हाई वोल्टेज ड्रामा के बीच बीते शुक्रवार को ग्रामीणों ने पुलिस व प्रशासन पर भी हमला बोल दिया था, जिसमें पुलिस जवानों के अलावा कई ग्रामीण भी घायल हो गए।
प्रशासन धारा 144 का उल्लंघन करते हुए मंदिर का निर्माण कार्य रोकने पहुंची थी। तभी ग्रामीण भड़क उठे और हमला शुरू कर दिया। पहली प्राथमिकी जमुआ सीओ राम बालक ने दर्ज कराई है तो दूसरी प्राथमिकी मुखिया के पिता परमेश्वर राणा ने कराया है। सीओ के आवेदन पर कांड संख्या 178/20 के तहत दर्ज प्राथमिकीकिया गया है, वहीं मुखिया के पिता के आवेदन पर कांड संख्या 179/20 के तहत 32 नामजद सहित 30 अज्ञात पर केस किया गया है।
from Dainik Bhaskar

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें