युवा मंच ने बनाया ऑक्सीजन बैंक, सुविधा फ्री... डीआईजी आज करेंगे 7 सिलेंडर का लाेकार्पण
मारवाड़ी युवा मंच (मायुमं) की जमशेदपुर शाखा द्वारा लोगों की सुविधा के लिए नि:शुल्क ऑक्सीजन बैंक शुरू किया गया। मंच अगले दाे दिनों में 11 ऑक्सीजन सिलेंडर की सेवा शुरू करेगी। रविवार काे सिंहभूम चैंबर के अध्यक्ष अशोक भालोटिया, पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष उमेश शाह, समाजसेवी कमल किशोर अग्रवाल व अशोक गोयल ने संयुक्त रूप से चार ऑक्सीजन सिलेंडर का लोकार्पण किया। ये चारों सिलेंडर मंच के पूर्व राष्ट्रीय पदाधिकारी अशोक गोयल ने अपने पिता बीसी गोयल की स्मृति में प्रायोजित किए हैं।
शाखा अध्यक्ष अमित खंडेलवाल ने बताया- कोरोना काल में शुरू हुई यह सेवा अब वर्षभर चलेगी। अशोक गोयल ने कहा- बीपीएल कार्ड धारक से लेकर समाज के अंतिम व्यक्ति के लिए ऑक्सीजन बैंक की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध रहेगी। जरूरतमंद व्यक्ति मंच के जमशेदपुर शाखा अध्यक्ष अमित खंडेलवाल (7549777770) और प्रकाश शर्मा (9334811006) से संपर्क कर सकते हैं। इस अवसर पर सचिव नीलेश राजगढ़िया, परमेंद्र शर्मा, आशुतोष काबरा, ओमप्रकाश अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, आकाश शाह, आशीष अग्रवाल व प्रकाश शर्मा के साथ विधायक सरयू राय के मेडिकल प्रतिनिधि संजीव मुखर्जी आदि उपस्थित थे।
ऑक्सीजन की कमी से अब नहीं मरेंगे मरीज : अशोक भालोटिया
ऑक्सीजन बैंक का उद्घाटन करते हुए सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष अशोक भालोटिया ने कहा- मारवाड़ी युवा मंच की जमशेदपुर शाखा द्वारा शुरू की गई इस परियोजना के लिए सिलेंडर की कमी नहीं होने दी जाएगी। जिले में ऑक्सीजन की कमी की वजह से अब कोरोना पाॅजिटिव या अन्य मरीजों की मौत नहीं होगी।
इस संदर्भ में उन्होंने व्यक्तिगत पहल करते हुए 50 ऑक्सीजन सिलेंडर रिफिलिंग की व्यवस्था करने की घोषणा की। मंच के ऑक्सीजन बैंक के दूसरे चरण के तहत सोमवार शाम पांच बजे सात सिलेंडर का लाेकार्पण कोल्हान डीआईजी राजीव रंजन सिंह करेंगे।
from Dainik Bhaskar

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें