राजनगर में अनियंत्रित कार खेत में घुसी, चालक घायल
हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग एनएच 220 पर राजनगर थाना क्षेत्र के खैरबनी और रोला के बीच शनिवार को एक अनियंत्रित कार दुर्घटनाग्रस्त होकर खेत में जा घुसी। इस दुर्घटना में कार चला रहा चालक बुरी तरह घायल हो गया। चालक काे पीछे से आ रहे मोटरसाइकिल सवार ने इलाज के लिए जमशेदपुर ले गए। घटना शनिवार को शाम करीब तीन बजे की बताई जाती है। जानकारी के अनुसार, चाईबासा से जमशेदपुर की ओर एक मारुति स्विफ्ट डिजायर कार (जेएच 05 ए आर 8411) काफी तेज रफ्तार से जा रही थी।
इसी क्रम में अनियंत्रित होकर कार सड़क से करीब 50 फीट नीचे पलटी खाते हुए खेत में जा गिरी। कार में केवल चालक ही अकेला सवार था। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया उस कार के पीछे पीछे दो मोटरसाइकिल आ रह थी। जिन्होंने कार को पलटी होते देख तुरंत घायल चालक को गाड़ी से निकाला और उसे इलाज के लिए टाटा की ओर ले गए। वहीं इसकी सूचना राजनगर थाने को मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची और क्षतिग्रस्त कार को खेत से बाहर निकाला।
from Dainik Bhaskar

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें