आपसी दुश्मनी में आदित्यपुर के रमजान पर चलाई थी गोली - AKB NEWS

आपसी दुश्मनी में आदित्यपुर के रमजान पर चलाई थी गोली

आपसी दुश्मनी के कारण आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती में रमजान उर्फ चौधरी को जान मारने की नियत से गोली चलाने के मामले में दो आरोपी औरंगजेब खान उर्फ बबलू व बबला उर्फ ताहिर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले पर एसडीपीओ राकेश रंजन ने बताया कि पिछले 6 अगस्त को आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती में अपराधी कदीम खान और उनके सहयोगियों द्वारा रमजान नामक व्यक्ति पर जान मारने की नियत से गोली चलाया था। घटना के बाद पुलिस ने घायल रमजान को बेहतर इलाज हेतु एमजीएम भेजा था।

एसडीपीओ ने बताया कि घटना के उद्भेदन को लेकर जिला पुलिस द्वारा छापेमारी टीम का गठन किया गया, इसमें औरंगजेब खान और बबला उर्फ ताहिर को आदित्यपुर राम मड़ैया बस्ती स्थित रेलवे ब्रिज के पास से गिरफ्तार किया गया है। एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार औरंगजेब के खिलाफ आदित्यपुर, चाईबासा सहित ओडिशा के विशेई, बांग्रीपोसी थाना में हत्या लूट चोरी आर्म्स एक्ट मारपीट जैसे कई मामले दर्ज हैं। औरंगजेब आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती का रहने वाला है। बबला उर्फ ताहिर मानगो पूर्वी सिंहभूम का रहने वाला है। एसडीपीओ ने बताया कि मामले पर कादिम खान सहित छह नामजद व 4 अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।






from Dainik Bhaskar
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads