पार्क से किशोरी को उठाकर स्कूल बिल्डिंग ले गए चार बदमाश, गैंगरेप कर वीडियो बनाया
घोड़ाबांधा स्थित थीम पार्क में प्रेमी के साथ बैठी बिरसानगर की आठवीं की 16 वर्षीय छात्रा से मंगलवार की शाम चार बदमाशों ने गैंगरेप किया। किशोरी के दोस्त को बदमाशों ने मारपीट कर खदेड़ दिया। युवकों ने किशोरी को गोविंदपुर स्थित एक स्कूल में रातभर बंधक बनाकर रखा और उसके साथ कुकर्म किया। बदमाशों ने उसका अश्लील वीडियो बनाया। फिर फोन देकर परिवार से बात करने को कहा।
पीड़िता ने बुधवार को अपनी मां को आपबीती सुनाई। कहा- मैं गोविंदपुर स्थित खैरबनी रेलवे ट्रैक के पास हूं। पुलिस को सूचना देकर परिजन वहां पहुंचे तो किशोरी वहीं मिली। किशोरी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। इधर, पुलिस ने मामले में गणेश बाउरी समेत एक अन्य युवक को गिरफ्तार किया है। दो अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस ने दोपहर में चंदन को उसके घर से पकड़ा है।
मां ने कहा -पैसे नहीं देने पर वीडियो वायरल की धमकी
पीड़िता की मां ने कहा- बेटी ने मुझे फोन कर कहा कि बदमाशों ने उसका अश्लील वीडियो बनाया है। इसके एवज में 10 लाख रुपए मंगवाने की धमकी दे रहे हैं। पैसे नहीं देने पर बदमाशों ने बेटी का अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। बेटी मंगलवार की सुबह गदड़ा स्थित अपने मामा के घर जाने के लिए निकली थी। वह शाम तक नानी घर नहीं पहुंची तो हमने तलाश शुरू की। बिरसानगर थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई गई।
पीड़िता बोली... चार बदमाश पहुंचे, मेरे साथ गलत किया
किशोरी ने कहा- मैं मामा घर अकेली जा रही थी। बीच में दोस्त चंदन मिल गया तो उसके साथ थीम पार्क चली गई। चंदन ने उसके साथ गलत करना चाहा। इसी बीच चार युवक आए। दोस्त को मारपीट कर खदेड़ दिया, जिसके बाद चारों ने कुकर्म किया। एक स्कूल में बंधक बना कर रखा।
प्रेमी ने बताया... विराेध किया तो सभी ने हमला कर दिया
पीड़िता के प्रेमी ने कहा- हम दोनों पार्क में साथ में बैठे थे। इसी दौरान चारों वहां आए और पीड़िता के साथ गलत करने का प्रयास करने लगे। मैंने विरोध किया तो सभी ने मुझपर हमला कर खदेड़ दिया। डर के मारे मैंने किसी को घटना की जानकारी नहीं दी और घर चला आया।
विधायक सरयू राय पहुंचे थाना, कहा - दिल्ली निर्भया कांड जैसी घटना, आरोपियों को मिले फांसी
घटना की सूचना पर विधायक सरयू राय भी थाना पहुंचे और पुलिस से आरोपियों पर सख्त कर्रवाई करने की बात कही। विधायक ने घटना को दिल्ली की निर्भया गैंगरेप जैसी घटना बताई। कहा- आरोपियों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए।
चारों आरोपी गोविंदपुर के, दो गिरफ्तार : एसएसपी
पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दो अन्य की तलाश है। चार बदमाशों ने गैंगरेप किया। गिरफ्तार युवकों की मोबाइल में अश्लील वीडियो नहीं मिला है। सभी आरोपी गोविंदपुर के हैं। -डॉ. एम तमिल वाणन, एसएसपी।
from Dainik Bhaskar

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें