टाटीसिलवे और रातू में एक-एक युवक ने तनाव में की आत्महत्या
टाटीसिलवे के हरातु में रहनेवाला युवक राजेश सिंह (30) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उसके पास से एक सुसाईड नोट भी बरामद की गयी है जिसमें अपने मौत का जिम्मेवार किसी को नहीं ठहराया है। लिखा है कि मै दुनिया से हार चुका हूं, मुझे कोई नहीं समझ पाया। मेरे मरने के बाद शरीर का अंग जरूरतमंदों को दान कर दिया जाए। राजेश मजदूरी का काम करता था। वह हरातु में हीरो शोरूम के पीछे जहरू महतो के मकान में किराए में रहता था। उसी घर में वह फांसी लगा लिया। पुलिस सूचना पाते ही वहां पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। घटना के संबंध में पुलिस जांच में जुट गयी है।
इधर, रविवार को रातू के विवेकानंद कॉलोनी रोड नंबर चार झिरी में रहने वाले राहुल बरियारी (26) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। राहुल रात को खाना खाकर रूम में सोने चला गया। देर तक नहीं उठने पर परिजनों ने दरवाजा को धक्का देकर खोला। इसके बाद देखा कि एसबेस्टस में पाइप के सहारे गमझा का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली है। रातू पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
from Dainik Bhaskar

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें