केंद्र ने कहा- दूसरे राज्याें से आवाजाही नहीं रोकें, झारखंड में बिना ई-पास एंट्री नहीं - AKB NEWS

केंद्र ने कहा- दूसरे राज्याें से आवाजाही नहीं रोकें, झारखंड में बिना ई-पास एंट्री नहीं

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि अनलॉक की मौजूदा प्रक्रिया में किसी राज्य के भीतर और एक राज्य से दूसरे राज्य में लोगों और सामान के आवागमन पर कोई रोक नहीं लगाएं। इधर, झारखंड से दूसरे राज्यों में जाने पर रोक नहीं है, लेकिन झारखंड में बिना ई-पास के एंट्री पर रोक है। सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को भेजे पत्र में

केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने कहा है कि ऐसी खबरें मिली हैं कि विभिन्न राज्य स्थानीय स्तर पर आवाजाही पर पाबंदी लगाई जा रही है। अनलॉक-3 की गाइडलाइन की ओर ध्यान दिलाते हुए कहा कि ऐसी पाबंदियों से माल और सेवाओं के आवागमन में दिक्कतें पैदा होती हैं। आपूर्ति श्रृंखला पर असर पड़ता है। यह भी कहा गया है कि पड़ोसी देशों के साथ समझौते के तहत सीमा पार व्यापार के लिए व्यक्तियों या सामान के आवागमन के लिए अलग से अनुमति, मंजूरी या ई-परमिट की जरूरत नहीं होगी।

झारखंड में प्रवासी मजदूराें पर दर्ज लाॅकडाउन उल्लंघन के केस वापस हाेंगे

काेराेना काल में लाॅकडाउन के प्रावधानाें का उल्लंघन करने काे लेकर प्रवासी मजदूराें पर दर्ज केस वापस हाेंगे। इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन ने इसपर सहमति दे दी है। अब कैबिनेट की मंजूरी के बाद ये केस वापस लिए जाएंगे। इस मामले में सुप्रीम काेर्ट के आदेश के बाद झारखंड में केस वापस लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पूरे राज्य में प्रवासी मजदूराें द्वारा लाॅकडाउन के उल्लंघन के मामले में 30 एफआईआर दर्ज की गई है। इनमें रांची के सिल्ली थाने में 32 मजदूराें के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं लाेहरदगा जिले में 15, सिमडेगा में दाे, जमशेदपुर में एक, चाईबासा में पांच, दुमका में एक, साहेबगंज में 4 और पाकुड़ जिले में एक एफआईआर दर्ज है।

कृषि मंत्री बादल भी काेराेना पाॅजिटिव

​​​​​​​कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री बादल काेराेना पाॅजिटिव पाए गए हैं। उन्हाेंने खुद काे हाेम आइसाेलेशन में रखा है। कैबिनेट की बैठक के बाद वे हाेम क्वारेंटाइन में थे। शनिवार काे जांच कराई ताे पाॅजिटिव मिले। कहा-हाल में जाे मेरे संपर्क में आए हैं, वे जांच करा लें। इसी बीच शनिवार काे राज्य में 999 संक्रमित मिले। 15 लाेगाें की माैत भी हुई। इनमें जमशेदपुर के 8, सरायकेला व हजारीबाग के दाे-दाे और धनबाद, काेडरमा के एक-एक व्यक्ति शामिल हैं। रांची पुलिस के 1 हवलदार की भी काेराेना से माैत हाे गई।




from Dainik Bhaskar
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads