पॉजिटिव निकली मां को लेने पहुंची एंबुलेंस तो रोने लगे बच्चे, बेटों को छोड़कर नहीं जाने की करती रही विनती, पर...जाना पड़ा - AKB NEWS

पॉजिटिव निकली मां को लेने पहुंची एंबुलेंस तो रोने लगे बच्चे, बेटों को छोड़कर नहीं जाने की करती रही विनती, पर...जाना पड़ा

मां... कहां जा रहीं हो? मत जाओ...। बच्चे यह कह कर रोने लगे। मां बेटों को दूर से देख कर रोती...। अपने बेटों को यूं छोड़कर मां कैसे जाती? अस्पताल ले जाने आए स्वास्थ्य कर्मियों के आगे हाथ जोड़ लिये। कहा- मुझे बेटों के साथ रहने दो। बेटों को छोड़कर अस्पताल नहीं जा सकती? पर स्वास्थ्य कर्मी चाह कर मां की विनती नहीं मान सकते थे। महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी और उन्हें हर हाल में महिला को लेकर कोविड अस्पताल जाना था।

चीख और पुकार के बीच अंतत: मां को अपने बच्चों को छोड़कर एंबुलेंस में बैठना पड़ा। मां को एंबुलेंस में बैठकर अस्पताल जाने का नजारा मासूम देखते रह गए। इस दृश्य ने मंगलवार को पूरे एकड़ा बस्ती को सन्न कर दिया। बताया जा रहा है कि एकड़ बस्ती की यह संक्रमित महिला महिला पिछले शुक्रवार को अपने दो छोटे बच्चों के साथ गुजरात से लौटी थी। पटना ट्रेन से पहुंची। फिर पति के साथ सड़क के रास्ते धनबाद आई थी।

धनबाद आने के बाद महिला का स्वाब लिया गया था। जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिसके बाद हेल्थ विभाग टीम महिला को कोविड अस्पताल ले जाने के लिए पहुंची थी। पर महिला बच्चों को छोड़कर जाने को तैयार नहीं थी। ऐसी स्थिति में लोयाबाद पुलिस की मदद लेनी पड़ी। पुलिस द्वारा दबाव बनाए जाने के बाद मां एंबुलेंस में बैठी। महिला के घर से जाने के बाद भी बच्चे मां के लिए रोते रहे।

और संक्रमित महिला अस्पताल से भाग कर वापस घर आ गई

संक्रमित महिला शाम में भूली कोविड अस्पताल से भाग कर घर वापस आ गई। विरोध के बाद उसे दोबारा कोविड अस्पताल भेजा गया है। कहा जा रहा है कि महिला का पति अपनी बाइक पर बैठाकर उसे घर ले आया था। महिला व उसके पति का आरोप था कि उसे पुरुष कोविड वार्ड में भर्ती किया गया। वार्ड इंचार्ज से कहकर निकल गई। वहीं, एक सहिया ने कहा कि कोविड वार्ड के इंचार्ज इएनएम को धमकी देकर भाग गई। इधर, प्रभारी थानेदार अमित मार्की ने कहा कि कोविड का मामला है।

स्वास्थ्य विभाग की शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं पति का कहना है कि पत्नी पॉजिटिव नहीं है। पीएमसीएच के एक कर्मी ने जांच के लिए पैसा मांगे थे। नहीं देने पर रिपोर्ट पॉजिटिव बना दिया। जब परिवार के किसी सदस्य का स्वाब नहीं लिया गया। कोविड सदर अस्पताल के नोडल अधिकारी राजकुमार सिंह ने कहा कि महिला पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही कोविड भूली के इएनएम से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।






from Dainik Bhaskar
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads