केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति का निर्णय, छोटे टेंट लगा सिर्फ मां की पूजा - AKB NEWS

केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति का निर्णय, छोटे टेंट लगा सिर्फ मां की पूजा

शहर में इस बार दुर्गोत्सव पर भव्योत्सव नहीं मनाया जाएगा। छोटे टेंट लगाकर सिर्फ मां की पूजा की जाएगी। रसोइया प्रसाद और भाेग नहीं बनाएगा। एक समय में सिर्फ 5 भक्त ही पुष्पांजलि कर सकेंगे। इसके साथ ही अन्य कई पूजा के आयोजन पर पाबंदी रहेगी। इसका फैसला केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति ने शहर की पूजा समितियों के साथ बैठक कर लिया।

पूजा का आयोजन किन पाबंदियों के बीच किया जाएगा, इसकी जानकारी प्रशासन को देने के लिए समिति का प्रतिनिधिमंडल उपाध्यक्ष आशुतोष सिंह की अगुवाई में एसडीओ चंदन कुमार से अनुमंडल कार्यालय में दी। एसडीओ ने केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के प्रस्ताव को सराहनीय बताते हुए कहा - इस संबंध में डीसी सूरज कुमार से भी बात करेंगे। पूजा समिति ने कई फैसले लिए हैं, जिससे संक्रमण से बचा जा सकता है।

सरकार भी करेगी गाइडलाइन जारी

केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति का प्रस्ताव सराहनीय है। पूजा के आयोजन में अभी काफी समय बाकी है, इसलिए किसी भी तरह की टिप्पणी करना जल्दीबाजी होगी। पूजा आयोजन करने को लेकर सरकार गाइडलाइन जारी करेगी, जिसका इंतजार है। वहीं अगर सरकार गाइड लाइन जारी नहीं करती है तो डीसी के स्तर पर फैसला लिया जाएगा।
-चंदन कुमार, एसडीओ




from Dainik Bhaskar
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads