BREAKING NEWS
Dainik Bhaskar
JHARKHAND
TOP STORIES
आज 12500 लोगों की हाेगी कोरोना जांच, जिला सर्विलांस पदाधिकारी ने कर्मचारियों के साथ मीटिंग कर अभियान चलाया
वैश्विक महामारी कोविद-19 के संक्रमण की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन की ओर से अधिक से अधिक लोगों की कोरोना जांच कराने का प्रयास किया जा रहा है। इसी के तहत सोमवार को जिले में 12500 लाेगाें की कोरोना जांच का लक्ष्य रखा गया है।
डीसी सूरज कुमार के निर्देशानुसार 28 सितंबर को पूर्वी सिंहभूम जिले में अभियान के सफल संचालन के लिए मेडिकल टीम के साथ-साथ पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। रविवार को जिला सर्विलांस पदाधिकारी ने भी कर्मचारियों के साथ मीटिंग कर अभियान को सफल बनाने की अपील की।
Previous article
Next article

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें