इस बार कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार अक्टूबर अंत तक शुरू हाे जाएगी सिहरन, समय से पहले आएगी ठंड
सितंबर के अंतिम सप्ताह में भी मानसून सक्रिय है। नियमित अंतराल पर लगातार हो रही बारिश इस बार ठंड जल्द लेकर आएगी। यानी मानसून की तरह ठंड भी समय से पहले आएगी। झारखंड में इस बार मानसून का आगमन समय से एक सप्ताह पहले हुआ था। माैसम विभाग के रांची केंद्र के अनुसार अक्टूबर के अंतिम सप्ताह से अच्छी खासी ठंड महसूस हाेने लगेगी। विभाग का कहना है कि लगातार बारिश के कारण नमी बनी हुई है, जाे ठंड के लिए फेवरेबल है।
माैसम वैज्ञानिक डाॅ. एसडी काेटाल ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने के कारण बारिश हो रही है। इस बार मानसून के आखिरी दौर में जिस तरह से बारिश हो रही है उससे ठंड का आगमन जल्द हाेगा और कड़ाके की पड़ेगी। इस सीजन में हो रही बारिश खरीफ व रबी दाेनाें ही फसलों के लिए फयदेमंद है। जिला कृषि पदाधिकारी मिथिलेश कालिंदी ने बताया कि खरीफ की पैदावार अच्छी होगी। धान में इस समय बालियां आ रही हैं। ऐसे में धान के लिए नमी बहुत जरूरी है। नियमित बारिश से यह कमी पूरी रही है। वहीं, इस बारिश से जौ, मटर, चना, तील, अलसी, सरसों की फसल भी अच्छी हाेगी। अधिक ठंड पड़ने के साथ मौसम में नमी रहने से पैदावार अच्छी होगी।

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें