कोरोना जांच के लिए 2041 सैंपल में से 486 की हुई जांच
कोरोना की जांच के लिए जिले में चलाई गई विशेष जांच अभियान में सर्वाधिक कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के पश्चात अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में कमी आई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार 2 सितंबर को मात्र नो कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। उसमें भी 6 सदर प्रखंड गुमला से दो घाघरा और एक कोरोना संक्रमित मरीज बसिया प्रखंड से मिला है। कोरोना पॉजिटिव सभी नए मरीजों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उपचार के लिए कोविड-19 अधिकृत अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया है।
उनके कांटेक्ट मैं आए अन्य मरीजों का सैंपल जांच के लिए लिया जा रहा है। नाै नए करोना पॉजिटिव मरीजों के बाद अब जिले में एक्टिव केस की संख्या 353 हो गई है जिसमें 600 काेराेना संक्रमित मरीज स्वस्थ होने पर घर वापस भेजे जा चुके हैं। जिले में अब तक कुल 28938 लोगों का सैंपल जांच के लिए लिया गया जिसमें 953 कोरोना संक्रमित पाए गए तथा 4518 टेंपल का जांच रिपोर्ट अभी पेंडिंग है। इधर जिले में सर्वाधिक लोगों का कोरोना जांच हो इसके लिए प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लोगों का सैंपल लिया जा रहा है। 2 सितंबर को विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में कोरोना जांच के लिए सैंपल
लिया गया।
from Dainik Bhaskar

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें