काेराेना काल में सुरक्षित ढंग से परीक्षा संचालित करें : कुलपति
रांची विश्वविद्यालय के द्वारा अंतिम वर्ष के छात्रों की परीक्षा के लिए विवि प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। रांची विश्वविद्यालय के कुलपति रमेश कुमार पांडे, पूर्व वीसी डॉ कामिनी कुमार, परीक्षा नियंत्रक डॉ राजेश कुमार उपाध्याय के द्वारा कार्तिक उरांव महाविद्यालय का दौरा किया गया। साथ ही परीक्षा के दौरान कॉलेज प्रशासन को व्यवस्थित और सुरक्षित ढंग से परीक्षा लेने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। कुलपति ने बताया कि परीक्षा के दौरान छात्रों को समय से पूर्व कॉलेज परिसर पहुंचना पड़ेगा। कॉलेज के मुख्य गेट पर छात्रों की थर्मल स्कैनिंग होगी। बिना मास्क लगाए विद्यार्थियों को कॉलेज परिसर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही परीक्षा कक्षों को पूर्ण रूप से सेनिटाइज कराया जाएगा। एक पाली की परीक्षा के बाद 2 घंटे का समय दिया जाएगा। जिसमें सभी परीक्षा कक्ष को पुनः सेनिटाइज कराया जाएगा।
कामिनी कुमार ने बताया कि छात्रों को सामाजिक दूरी का पालन पूर्ण रूप से करना होगा। जिन विद्यार्थियों के पास मास्क उपलब्ध नहीं है। उनके लिए मास्क उपलब्ध कराने की जिम्मेवारी कॉलेज प्रशासन की होगी, जो कि मुख्य गेट में घुसने के दौरान ही उन्हें उपलब्ध कराना होगा। पूरे परिसर में मार्किंग कराई जाएगी। जिसका विद्यार्थियों को पालन करना होगा। केओ कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर जितवाहन बड़ाईक ने बताया कि छात्रों के अंतिम वर्ष के परीक्षार्थियों के परीक्षा आयोजित करने के लिए कॉलेज प्रशासन की ओर से तैयारी की जा रही है। छात्र पूरी तरह से सुरक्षित रहें। इसका पूरा ख्याल प्रशासन की ओर से रखा जाएगा। मौके पर डॉक्टर सुदामा सिंह, डॉ दिलीप प्रसाद, परीक्षा नियंत्रक प्रो अमिताभ भारती, प्रो एजे खलखो, प्रो सतीश कुमार गुप्ता, डॉ पीपी आशुतोष, प्रो अमित कुमार, पीटीईटी मनोज कुमार साहू, कुणाल शर्मा, सुमंत कुमार
मौजूद थे।
from Dainik Bhaskar

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें