लातेहार में मिले 33 नए पॉजिटिव केस, 67 मरीज ठीक होकर लौटे घर - AKB NEWS

लातेहार में मिले 33 नए पॉजिटिव केस, 67 मरीज ठीक होकर लौटे घर

लातेहार जिले में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1200 के पार चली गई है। शनिवार को समाचार लिखे जाने तक जिले में 33 नए संक्रमित मरीज मिले हैं।जबकि, राहत की बात यह है कि जिले के विभिन्न कोविड केयर सेंटर में कोरोना से जंग जीत चुके 67 लोग छोड़े भी गए हैं। इसकी पुष्टि डीडीएम सह अस्पताल प्रबंधक वेदप्रकाश ने की है। उन्होंने बताया कि कोरोना पॉजिटिव पाए गए सभी मरीजों को लातेहार शहर के राजहार के अलावा जिले के विभिन्न कोविड केयर सेंटर ले जाया गया है, जहां प्रोटोकॉल के तहत सभी का इलाज शुरू कर दिया गया है।

उपायुक्त जिशान कमर के निर्देश पर संक्रमित मरीजों के संपर्क में आये व्यक्तियों की ट्रेसिंग की जा रही है। जिला में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1210 पर पहुंच गई है। इसमें से 965 व्यक्ति इलाज के बाद कोरोना से मुक्त हो कर घर जा चुके हैं। वर्तमान में कुल 245 एक्टिव कोरोना पॉजिटिव केस रह गए हैं। इधर, जिले के उपायुक्त जिशान कमर ने जिलावासियों से बिना मास्क के घर से बाहर नहीं निकलने, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने, स्वास्थ विभाग द्वारा जारी निर्देशों तथा सामाजिक दूरी का पालन करने की अपील की है।





from Dainik Bhaskar
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads