4 बसों के साथ रांची व गुमला के लिए शुरू हुई बस सेवा, यात्रियों को लगा दोगुना भाड़ा - AKB NEWS

4 बसों के साथ रांची व गुमला के लिए शुरू हुई बस सेवा, यात्रियों को लगा दोगुना भाड़ा

कोविड-19 अनलॉक प्रक्रिया के क्रम में मंगलवार को बस सेवा, होटल, सैलून दुकान को गाइडलाइन के अनुसार खोलने की छूट दी गई। कोरोना वायरस प्रकोप के दौर से बंद जिले के कई सैलून खोले गए। साफ सफाई के साथ कई सावधानी भी बरती गई। ग्रामीण व नगर क्षेत्र के होटल भी खोले गए। जिसमें कई स्थानों पर सरकार की गाइडलाइन को चस्पा किया गया। वहीं दुकान के बाहर नो मास्क नो इंट्री का स्लोगन भी टांगा गया। वहीं सफर करने वाले यात्रियों को सबसे बड़ी खुशखबरी मिली।

अब सफर करने वाले यात्री सरकार के गाइडलाइन के अनुरूप अपनी यात्रा सकुशल पूर्वक कर पाएंगे। सरकार द्वारा मिली छुट के बाद पहले दिन चार बस के साथ जिले में बस सेवा शुरू हुआ। किस्को से लोहरदगा चलने वाली ग्रामीण बस सेवा भी शुरू हुई। वहीं पाठक, बसंत व श्रद्वा नामक बस सेवा चली। इक्का दुक्का यात्री सुविधानुसार रांची से लोहरदगा, गुमला सहित अन्य जिलों तक यातायात के माध्यम से अपनी पहुंच बना पाएं। यात्रियों ने अपनी यात्रा तो सफलता पूर्वक कर लिए परंतु उन्हें बस सेवा के लिए दोगुना भाड़ा देना पड़ा।





from Dainik Bhaskar
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads